Skip to main content

मिथक: एक देश एक चुनाव



भारत की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि तमाम विवादों और कलह के बाद भी लोकतांत्रिक प्रणाली में लोगों का भरोसा बरकरार है। इसी के इर्द गिर्द घूमते हुए देश उस समय एक नई बहस की ओर मुड़ गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराने की बात कही। देश में फिलहाल अलग-अलग और लगातार चुनाव होते रहते हैं। इसमें पंचायतों के चुनाव भी शामिल हैं। अब जबकि चुनाव होते ही रहते हैं तो जाहिर है प्रत्येक चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होगी जिससे लोगों का आम जनजीवन प्रभावित होगा। यही कारण है कि आचार संहिता रूपी पहलू को आर्थिक दृष्टि से जोड़कर चुनाव के खर्च को कम करने के लिए एक चुनाव की बात पर बल दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ महानुभाव इतिहास का भी गुणगान करते हैं। बताते चलें कि 1952 से लेकर 1967 तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते आए परंतु उसके पश्चात कुछ राज्यों में कांग्रेस के अतिरिक्त अन्य पार्टियों की सरकारों का गठन हुआ और उनको सशक्त केंद्र के द्वारा गिराने का काम किया गया। यही कारण था कि 1967 के बाद एक साथ चुनाव संभव नहीं हो पाए। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता के पश्चात लोगों की मांगो में भी परिवर्तन आने लगा अब राष्ट्रीय मुद्दों के साथ साथ क्षेत्रीय मुद्दे भी तेजी से उभर कर सामने आने लगे। कांग्रेस द्वारा दिल्ली में बैठकर बनाई जा रही योजनाएं क्षेत्रीय मुद्दों पर कारगर साबित नहीं हो रही थीं इसीलिए क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर कई नई पार्टियां उभरकर सामने आने लगीं। अतः जो लोग ऐतिहासिक परिपेक्ष्य में एक साथ चुनाव की बात करते हैं वह उसी पुरानी परंपरा में जाना चाहते हैं जब केवल केंद्र था, राज्य का अपना कोई अस्तित्व नहीं था। इसी पर हम पुनः काम करेंगे तो जो लोकतंत्र की पहचान है वह मिट जाएगी।समाजवादी पार्टी ,बहुजन समाजवादी पार्टी,आरजेडी व शिवसेना जैसी अनेक छोटी- छोटी पार्टियों का अस्तित्व ही नहीं बचेगा। और यदि छोटी पार्टियां अपने अस्तित्व को बचाने में कामयाब हो गईं और सरकार बना पाने में सक्षम हुईं तो शायद सशक्त केंद्र द्वारा उसी प्रकार से बर्खास्त किया जाएगा जैसे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1968 के बाद अनेक सरकारों को बर्खास्त किया गया था।
                           

 बहरहाल नीति आयोग के साथ-साथ अनेक बड़े नेताओं द्वारा एक साथ चुनाव के पक्ष में तर्क दिए जा रहे हैं। नीति आयोग का मानना है कि 2024 से लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराना राष्ट्र हित में होगा। इसके लिए उसका सुझाव है कि 2024 से  एक साथ चुनाव के लिए कुछ विधानसभाओं के कार्यकाल में कटौती करनी होगी या कुछ के कार्यकाल में विस्तार करना होगा। और इसी कड़ी में कानून दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा तथा राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ संम्पन्न कराने की बात पुनः दोहराई। और प्रधानमंत्री की इस बात को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा समर्थन भी प्राप्त हुआ। परंतु एक साथ चुनाव से क्या वास्तव में हमारा देश एक बेहतर व्यवस्था में जा पाएगा? शायद ही इसके लिए कोई भी पूर्ण रूप से सहमत हो। एक देश एक चुनाव के पक्ष में बात की जाए तो इसमें आदर्श आचार संहिता का मुद्दा हो या सुरक्षा का मुद्दा जिसमें संपूर्ण देश में अलग अलग समय पर सेना को चुनाव संबंधी प्रक्रिया में लगना पड़ता है जो कि अनावश्यक ही है। इसके अतिरिक्त चुनाव पर होने वाला भारी व्यय  या कर्मचारियों के प्राथमिक दायित्वों के निर्वहन संबंधी मुद्दे  एक नकारात्मक दिशा ही प्रदान करते हैं। परंतु फिर भी लोकतंत्र की आत्मा को बनाए रखने के लिए यह सारे मुद्दे एक साथ चुनाव के विपक्ष में दिए गए तर्क से आगे नहीं बढ़ सकते।
                                एक देश एक चुनाव की बात भले ही हो रही हो लेकिन संविधान में इसके लिए कोई भी प्रावधान नहीं  है। यह दर्शाता है कि हमारे देश में इतनी विविधता के होते हुए एक देश एक चुनाव शायद संभव ही न हो। क्योंकि 1967 के बाद भारत की स्थिति में अत्यंत बदलाव आया है। उस समय कांग्रेस के रूप में एक देश एक पार्टी का प्रचलन था परंतु आज राष्ट्रीय पार्टियों के अतिरिक्त  कई सारी  राज्य स्तर की पार्टियां भी सामने आ गई हैं। जो क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाती रहती हैं  और यही लोकतंत्र की  खूबी भी है।यदि एक साथ चुनाव संभव हो जाता है तो क्या हम सरकार के लिए एक निश्चित कार्यकाल बनाएंगे? क्योंकि बिना निश्चित कार्यकाल के बनाए संभव ही नहीं है पूरे देश में 5 साल तक राज्य और केंद्र सरकार को एक साथ चलाना। अब यदि सरकार निश्चित कार्यकाल बनाती है तो इसके लिए संसद व विधानमंडल के सदस्य अवश्य  आगे आएंगे परंतु जनता के अधिकार का हनन होगा और यह राजतंत्र का ही एक रूप होगा जिसमें जनता को सिर्फ 5 साल में राजा को बदलने या रखने का अधिकार प्राप्त होगा। वह कहावत भी विदा ले लेगी जो कहती है जब-जब चुनाव आता है गरीब के पेट में पुलाव जाता है। क्योंकि चुनाव के समय राजनीतिक पार्टियां हों या फिर राजनेता सभी अपनी जीत के लिए एक कारोबार करते हैं जिसमें एक निश्चित समय के लिए पैसे का जनता की ओर बहाव होता है। साल 2014 के चुनाव में यह कारोबार 30,000 करोड़ सिर्फ राजनीतिक पार्टियों के द्वारा किया गया। जिसमें कुछ समय के लिए सीधा जनता का ही फायदा था। एक साथ चुनाव कराने से ना केवल राजनीतिक पार्टियों की जवाबदेही सीमित हो जाएगी बल्कि राजनेता भी अपने क्षेत्र में शायद ही जाएं इससे आम जनता को प्राप्त होने वाली सुविधाएं और सीमित हो जाएंगी यदि नरेंद्र मोदी सरकार चुनाव से संबंधित सुधार की ओर एक कदम बढ़ाना चाहती है तो इसके लिए उसको राजनीतिक पार्टियों द्वारा किए गए खर्च पर अंकुश लगाना चाहिए और उसकी एक सीमा तय करनी चाहिए जिस प्रकार राजनेताओं के खर्चों की सीमा तय की गई है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग राज्यों में आगे पीछे होने वाले विधानसभाओं के चुनाव को  एक साथ करने का प्रयास करना चाहिए। इससे साल में होने वाले बार-बार चुनाव संबंधी प्रक्रिया से छुटकारा मिल सकेगा जिससे साल में  केवल एक ही बार चुनाव  प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। बहरहाल एक देश एक चुनाव की अपेक्षा वर्तमान में  एक देश एक स्वास्थ्य,एक देश एक शिक्षा व एक देश एक बेहतर जीवन की आवश्यकता अत्यधिक है।

Comments

  1. प्रिय सलमान ----गद्य में आपका लेखन बहुत ही बेहतरीन है | आप थोड़े में ज्यादा लिख जाते हैं | आपने बहुत अच्छा लिखा | आज कई लेख पढ़े आपके | लिखते रहिये | मेरी शुभकामनायें |

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मृतक का बैंक में जमा पैसा कैसे जानें?

आर्थिक नीतियों के बदलाव के पश्चात बैंकिंग प्रणाली कहीं ना कहीं हमारे लिए अति आवश्यक हो गई है। इसी बैंकिंग प्रणाली को लेकर तब कई सारे प्रश्न दिमाक में उठते हैं जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है। जैसे मृत्यु के पश्चात बैंक खाते का क्या होता है ? क्या पैसा बैंक का हो जाता है? क्या बैंक उस पैसे को व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को दे देता है? या फिर उसको किसी फंड में जमा कर दिया जाता है? दरअसल यह पैसा उसी अकाउंट में पड़ा रहता है और एक लंबे समय अंतराल के पश्चात ऐसे अकाउंट को निष्क्रिय घोषित कर दिया जाता है। कुछ दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट सामने आई जिसके अनुसार बैंकों में हजारों करोड़ रुपए ऐसे पड़े हैं जिनका कोई दावेदार ही नहीं है। ऐसा उन स्थितियों में होता है जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है या फिर किसी के बहुत से बैंकों में खाते होते हैं। मौत होने की स्थिति में नॉमिनी पैसों के लिए दावा तो कर सकता है लेकिन कई बार नॉमिनी को खाते के बारे में जानकारी ही नहीं होती है। और यदि जानकारी होती भी है तो कुछ दस्तावेजों की कमी के वजह से भी दावा नहीं हो पाता है।भारतीय रिज...

कठुआ और उन्नाव बनाम समाज

मां मैं जा रही हूं..... शायद आसिफा के यही आखरी शब्द होंगे जब वह अपने घोड़ों को लेकर जंगल की ओर चराने के लिए गई होगी। कौन जानता था कि अब वह कभी भी लौट के नहीं आएगी? कौन जानता था कि उसके साथ एक पवित्र जगह पर इतना जघन्य अपराध किया जाएगा? एक 8 साल की मासूम बच्ची जिसको अभी अपना बायां और दायां हाथ तक पता नहीं था उसके साथ 8 दिनों तक एक पवित्र जगह पर ऐसा खेल खेला गया कि पूरी मानवता ही शर्मशार हो गई। वह मर ही गई थी लेकिन अभी कुछ बाकी था। अभी वह पुलिसवाला अपनी हवस को मिटाना चाहता था... रुको रुको अभी मारना नहीं मुझे भी हवस बुझानी है। यह खेल ही था जिसमें कुछ दरिंदे थे और एक मासूम बच्ची। जाहिर है कठुआ की खबर जैसे ही देश में फैली वह लोगों के रोंगटे खड़े कर गई। लेकिन इसके बाद भी कुछ तथाकथित हिंदुत्ववादी लोग उन दरिन्दों के  बचाव में  सड़कों पर उतर आए जिन्होंने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ ड्रग्स देकर बलात्कार किया। शायद वह उस बच्ची में धर्म तलाश कर रहे थे जो अभी मंदिर मस्जिद को ही सही मायने में नहीं पहचान पायी थी। पहचानती भी कैसे अभी तो वह वोट देने के काबिल भी नहीं हुई थी। मैंने भी जब खबर देख...

झूठा लोकतंत्र ही सही लेकिन लोकतंत्र तो है।

झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो , सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो । राहत इंदौरी की यह पंक्तियां भला कौन भूल सकता है। और खासकर आज के दौर में तो बिल्कुल ही नहीं जब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आदि  सभी पहलू  अपने नैतिकता नामक वस्त्र को छोड़ रहे हैं। यदि हम राहत इंदौरी की इन पंक्तियों को भारतीय राजनीति और भारतीय नेताओं से जोड़ दें तो किसी को अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए। वैसे तो राजनीति में झूठ एक कारगर हथियार होता है लेकिन भारतीय राजनीति के मामले में यह परमाणु हथियार का काम करता है। यदि भारतीय राजनीति के इतिहास की बात करें तो प्राचीन काल में हम जा सकते हैं लेकिन फिलहाल स्वतंत्रता आंदोलन के पश्चात की राजनीति को ही देखने का प्रयास करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन से ही उभरी जो की नैतिकता से ओतप्रोत थी । जाहिर है आगाज बहुत बेहतरीन हुआ परंतु जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता गया नए नए रास्ते निकलने लगे चुनाव जीतने के। इन तरीकों में राजनेताओं को सबसे ज्यादा जो तरीका भाया वह है झूठ का। राजनीति शास्त्र को जब हम एक विषय के रूप में पढ़ते हैं तो उसमें कई सारे उपविषय होते हैं जिनमे...

PNB घोटाला और नीरव वापसी का जुमला

ब्रिटिश राज से जब हम आजाद भारत में प्रवेश हुए तब समानता रूपी अवधारणा प्रमुख थी। इसी अवधारणा को आधार बनाते हुए हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान के भाग तीन में मूल अधिकार के तहत सबको समानता प्रदान करने का प्रयास किया। सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व कानूनी रूपी समानता की बात राजनेता से लेकर न्यायाधीशों की जुबान पर रहती है। परंतु जमीनी हकीकत में स्थिति अत्यंत भिन्न प्रकार से देखने को मिलती है। जब कोई साधारण व्यक्ति किसी बैंक से लोन लेने का प्रयास करता है तो उसको प्रारंभिक स्थिति से लेकर लोन प्राप्त होने की स्थिति के बाद तक अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। बैंक मैनेजर से लेकर बैंक के चपरासी तक उस व्यक्ति को निचोड़ने में लग जाते हैं। बमुश्किल ही सही यदि लोन किसी प्रकार पास भी हो गया तो उसके पश्चात व्यक्ति का जीवन दोहरे डर में प्रारंभ हो जाता है। एक डर बैंक के पैसे को लौटाने का, जो व्यक्ति के जगने के साथ-साथ उसके नींद तक में समा जाता है और दूसरा डर व्यक्ति को सामाजिक तौर पर तोड़ने का काम प्रारम्भ कर देता है। डर हो भी क्यों ना क्योंकि 6 महीने के अंदर बैंक के कर्मचारी बीस हजार र...

करणी सेना और सांप्रदायिक आतंकवाद

कहने के लिए तो देश में लोकतंत्र और संविधान के निर्देशानुसार शासन व्यवस्था चलाई जा रही है। परंतु समाज में व्याप्त कुछ ऐसे सांप्रदायिक तत्व अपना मुंह ऊपर उठाए खड़े रहते है...

खेल अंको का !

वर्तमान में पूरा विश्व एक भागदौड़ भरी व्यवस्था में जकड़ता चला जा रहा है। सभी चाहते हैं कि वह जल्दी से जल्दी तरक्की कर अपना जीवन उच्च पैमाने पर स्थापित कर लें। यह उच्च पैमाना शायद ही किसी के लिए नैतिकता, परोपकार, या सामाजिक पहलू के इर्द-गिर्द घूमता हो क्योंकि वर्तमान वातावरण को देखते हुए यही लग रहा है कि सभी डेटा के पैमाने पर ही अपने को ऊंचा स्थापित करना चाहते हैं। इसमें कोई अपने Facebook फॉलोवर्स बढ़ाना चाहता है तो कोई लाइक,कमेंट बढ़ने पर ही खुश हो जाता है। यह सब व्यवस्था जो चल रही है वह कोई नई नहीं है बस साधन और तरीके बदल गए हैं। बचपन की वह घटना भी एक डेटा रूपी ही खेल था जब पहली बॉल पर आउट होने वाली बॉल को ट्राई बॉल बना कर 1 ओवर के डेटा को 6 की जगह 7 कर देते थे। हम उसको हमेशा खेल-खेल में ही लेते रहे हैं। अब यही खेल यदि कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर हमारी सरकारें भी करने लगी हैं तो भला हमें बुरा क्यों लगना चाहिए। एक खेल ही तो है जिसमें जीरो और दशमलव के इधर-उधर होने से करोड़ों लोगों के जीवन यापन पर प्रभाव पड़ता है। इसी को देखते हुए सरकार भी अब ट्राई बॉल का मजा लेना चाह रही है। वह भी देखन...

पेड न्यूज़:कागज की कश्ती में

              पेड़ न्यूज़: कागज की कश्ती में वर्ष 2009, 2014 व 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिस तरह मीडिया कर्मी और अखबारों और चैनलों के विज्ञापन विभाग के लोग रेट लिस्ट लेकर पार्ट...

हीरे का डर?

हीरे की तमन्ना लिए लोग ना जाने कितना चिंतन कर डालते होंगे क्योंकि हीरे की कुछ पहचान ही ऐसी है। कहते हैं कि हीरा अर्श से फर्श पर फेंकने में भी देरी नहीं करता। यह बात भले ही असहज लगे पर इतिहास के पन्नों में हीरा सबसे खतरनाक खलनायक रहा है। कल तक नीरव मोदी और मेहुल चोकसी हीरे का पर्याय हुआ करते थे परंतु आज उसी हीरे ने दोनों को कोयले के खान में झोंक दिया है। ऐश्वर्या और समृद्धि के लिए विख्यात हीरा एक पारदर्शी रत्न है। यह है तो सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ परंतु नाजुक दिलों को चुटकी में लूट लेता है। ऐतिहासिक परिपेक्ष्य में बात की जाए तो इसी हीरे के अनेक दीवाने हुए और उसी दीवानगी में सब कुछ लुटा गए। विश्व का नूर माना जाने वाला कोहिनूर लंदन से लेकर लखनऊ की छोटी छोटी गलियों में विख्यात है।शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जो कोहिनूर को पाना ना चाहेगा। परंतु कोहिनूर का इतिहास इसे बेनूरियत रूपी कुर्ता पहना देता है। दरसल कोहिनूर जहां कहीं भी गया वहां के लोगों का दिल तो अवश्य लूटा परंतु साथ में दिल वालों को भी सदा के लिए लूट लिया। कोहिनूर ने जितना ज्यादा सफर किया उतना ही ज्यादा दुनिया को तबाह भी क...

.....प्रयोग प्रशासन में?

प्रयोग शब्द अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है। इसी शब्द के माध्यम से विश्व को अनेक नए आयाम देखने को मिले। वह प्रयोग ही था जब हमने पोखरण फतह किया, वह प्रयोग ही था जब मनुष्य चांद पर गया, वह प्रयोग ही था जब एडिशन नौकरानी को कीड़ों का बना आमलेट खिला रहा था। इन सभी प्रयोगों को यदि ध्यान में रखकर किसी से पूछा जाए तो वह सफल ही कहेगा, भले ही पोखरण जैसे प्रयोगों से कितने ही इंसानों का जीवन खतरे में पड़ गया हो,भले ही एडिशन की नौकरानी बीमार पड़ गई हो। आज जब भारतीय प्रशासन में नए प्रयोग की बात कही जा रही है तो कई विद्वान इसको भी भारत के लिए सही कदम बता रहे हैं परंतु क्या वास्तव में यह प्रयोग भी पोखरण के प्रयोग की तरह अपनी कमियों को छुपा पाएगा ? यह भी एक पहेली है।                                  दरसल केंद्र सरकार नौकरशाही को लेकर एक अहम प्रयोग करने जा रही है। इस प्रयोग के जरिए लैटेरल एंट्री के माध्यम से भी लोग उच्च प्रशासनिक सेवा में जा स...

विज्ञापन: डिस्काउंट के साथ प्राइस टैग

           उदारीकरण के बाद या यूं कहें हमेशा से ही विज्ञापन का गहरा असर रहा है। बस आपके पास दर्शक होने चाहिए विज्ञापन तो चल कर आने लगता है। और शायद यही कारण है कि ज्यादा दर्शक ...