Skip to main content

झूठा लोकतंत्र ही सही लेकिन लोकतंत्र तो है।

झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो ,
सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो ।
राहत इंदौरी की यह पंक्तियां भला कौन भूल सकता है। और खासकर आज के दौर में तो बिल्कुल ही नहीं जब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आदि  सभी पहलू  अपने नैतिकता नामक वस्त्र को छोड़ रहे हैं। यदि हम राहत इंदौरी की इन पंक्तियों को भारतीय राजनीति और भारतीय नेताओं से जोड़ दें तो किसी को अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए। वैसे तो राजनीति में झूठ एक कारगर हथियार होता है लेकिन भारतीय राजनीति के मामले में यह परमाणु हथियार का काम करता है। यदि भारतीय राजनीति के इतिहास की बात करें तो प्राचीन काल में हम जा सकते हैं लेकिन फिलहाल स्वतंत्रता आंदोलन के पश्चात की राजनीति को ही देखने का प्रयास करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन से ही उभरी जो की नैतिकता से ओतप्रोत थी । जाहिर है आगाज बहुत बेहतरीन हुआ परंतु जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता गया नए नए रास्ते निकलने लगे चुनाव जीतने के। इन तरीकों में राजनेताओं को सबसे ज्यादा जो तरीका भाया वह है झूठ का। राजनीति शास्त्र को जब हम एक विषय के रूप में पढ़ते हैं तो उसमें कई सारे उपविषय होते हैं जिनमें जाति की राजनीति व क्षेत्रवाद सम्बन्धी राजनीति शामिल हैं। अब यदि भारतीय राजनीति में झूठ अति महत्वपूर्ण हो गया है तो इस विषय से संबंधित छात्रों को भी  झूठ की राजनीत नामक उपविषय पढ़ाए जाने की आवश्यकता हो गई है।
                             स्वतंत्रता पश्चात भारतीय लोकतंत्र कई बार मरणासन्न स्थिति प्राप्त करता हुआ सामने आया है परंतु हाल फिलहाल में इसमें और ज्यादा व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं। खासकर 2014 का लोक सभा चुनाव और उसके बाद राज्यों के विधानसभा चुनाव। 12 मई को कर्नाटक के चुनाव की ही बात करें तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत एक चुनाव था लेकिन चुनाव के सुरुआत से लेकर परिणाम तक ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। कर्नाटक चुनाव में मतदान 12 मई को अवश्य हुआ परंतु इसका आगाज वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के साथ ही शुरू  हो गया था। दरसल कर्नाटक का तटीय क्षेत्र धार्मिक कट्टरता के मामले में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां पर कई कट्टरवादी संगठन काम कर रहे हैं अतः वह एक उदारवादी समाज सुधारक को कैसे बर्दाश्त कर सकते थे। जाहिर है गौरी लंकेश के समाज सुधार कार्यक्रम के तहत जो वोट बैंक खिसक रहा था उसको तो किसी भी प्रकार से साधना ही था चाहे वह गौरी लंकेश को ही समाप्त करके  किया जाता और हुआ भी वही। अब यदि एक सेना अपने हथियार चलाना शुरु करेगी तो दूसरी कहां पीछे रहने वाली। यही कारण है कि लिंगायत को एक जीत के हथियार के रूप में आगे डाला गया। भले ही यह हथियार परिणाम ना दे पाया हो परंतु कहीं ना कहीं भारतीय लोकतंत्र को एक धक्का तो अवश्य लगा ही दिया होगा। वरना क्या जरूरत थी लिंगायत मतों को साधने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को बुलाने की।
                     चुनाव प्रचार का प्रबंधन कहें या प्रधानमंत्री का इतिहास ज्ञान लेकिन जो भी हो 12 मई को चुनाव के पश्चात एग्जिट पोल में  बीजेपी सरकार बनाती हुई दिखाई पड़ने लगी। परंतु 15 मई को चुनाव नतीजे आने पर सभी कुछ बदल गया। किंग मेकर की भूमिका में रहने वाली जनता दल सेक्युलर अब किंग की भूमिका में आ गई। मजबूरी ही कहेंगे कि कांग्रेस ने बिना शर्त के बुलेट ट्रेन की तेजी के साथ जेडीएस को समर्थन देकर कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री मान लिया। आखिर वह मणिपुर व गोआ को जो खो चुकी थी। कोई भी नहीं चाहता कि वह सत्ता से बाहर रहे चाहे लोक तंत्र रहे या भीड़ तंत्र इससे नेताओं को क्या मतलब। जनता तो बेचारी बस राजनेताओं के चीभ पर ही चला करती है। 15 मई को जब  परिणाम आया तो सभी जनता को ही धन्यवाद दे रहे थे। बीजेपी वाले सबसे बड़े हिमायती थे जनता के, 104 सीट पाकर भी वह कुल मत प्रतिशत में कांग्रेस से पीछे ही थे लेकिन फिर भी वह एकाधिकार तो रखते ही थे सरकार बनाने का आखिर सबसे बड़ी पार्टी जो थी बीजेपी। लोकतंत्र का यह भी एक नया रूप उभर कर सामने आया है कि 38% जनता ने जिसको वोट किया वह पार्टी सत्ता में आनी चाहिए या फिर 36% वोट पाने वाली पार्टी। बताते चलें कि बीजेपी 36% वोट के साथ 104 सीट जीतने में कामियाब हुई है वहीं कांग्रेस 38% वोट पाकर महज 78 सीट जीत पाई। लेकिन फिर भी सुबह से लेकर शाम तक लगभग सभी चैनल यही दिखाते रहे कि जनता ने किसको चुना है। कई चैनेल तो सीटों के आधार पर जनाधार दिखाने की बात कर रहे थे। शायद कुछ चैनेल के हिसाब से यही जनाधार होता होगा परंतु मेरे हिसाब से तो यह लोकतंत्र रूपी जनाधार के विपरीत है।
                          बहरहाल जो भी हो शाम आते आते जनता के कल्याण के लिए राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का प्रस्ताव भी आ गया। दरसल त्रिशंकु  विधानसभा में  राज्यपाल के पास एक प्रमुख  कार्यकारी शक्ति होती है  जिसमें वह अपने विवेक से राजनीतिक  दल या दलों को  सरकार बनाने के लिए कह सकता है।  अब यहां सवाल यह उठता है, संविधान में क्या कहीं लिखा है कि सबसे बड़ी पार्टी  के सरकार बनाने के प्रस्ताव को ही माना जाय। जाहिर है ऐसा नहीं है। यदि ऐसा होता तो फिर अभी हाल ही के गोआ और मणिपुर के चुनाव में जिसमें कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी उसको सरकार बनाने के लिए राज्यपाल महोदय द्वारा बोला जाता। अब यदि स्थिति ऐसी हो गई है कि किसी के पास बहुमत नहीं है तो फिर राज्यपाल का विवेक किस दिशा में जाना चाहिए यह भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि ऐसी स्थिति में केंद्र हावी हो जाता है और राज्यपाल का विवेक शून्य। यदि ऐसा न होता तो क्यों नहीं राज्यपाल ने बीजेपी से यह पूछने का प्रयास किया कि वह 104 से 113 सीटें कैसे हासिल करेंगे। और यदि पूछा भी होगा तो क्या अपने विवेक का इस्तेमाल किया है क्योंकि जेडीएस और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया है तो सिर्फ 2 ही सीट बचती हैं वो भी निर्दलीय जो उनको प्राप्त हो सकती हैं। अब 2 सीट पाकर भी बीजेपी 104 से 113 पर कैसे पहुँच सकती है यह भी एक पहेली है। दूसरी ओर हम कांग्रेस और जेडीएस की बात करें तो वह भले ही चुनाव पश्चात गठबन्धन के सूत्र में बंधे हों लेकिन 78 तथा 38 सीट मिलाकर 116  सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर रहीं हैं। कानूनी तौर पर राज्यपाल मोहदय को इस गठबंधन को ही सरकार बनाने का मौका देना चाहिए था। इससे राज्यपाल की मर्यादा भी बनी रहती और लोकतंत्र भी अपनी खोपड़ी थोड़ी उठा सकता। बताते चलें कि हमारे वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली जी ने भी कुछ समय पहले कहा था कि चाहे बहुमत का आंकड़ा एक पार्टी पाने में समर्थ हुई हो या गठबंधन, राज्यपाल को बहुमत प्राप्त करने वाले को ही सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए। जो भी हो अब सिर्फ हॉर्स ट्रेडिंग होगी । विधायक हवाई जहाज से विदेश भी जा सकते हैं या फिर 50-100 करोड़ की डील भी कर सकते हैं। अब जनता के पास से मौका विधायक के पास पहुंच चुका है। जनता का क्या उसको झूठी आस तो मिलती ही रहती है।

Comments

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete

  2. प्रिय सलमान - सबसे पहले आपको रमजान महीने के मुबारक मौके पर हार्दिक शुभकामनाये देती हूँ |
    ये शुभावसर आपके और आपके परिवार के लिए ढेरों खुशियाँ , उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आये |
    आपका लेख पढ़ा और कई नयी बातें जानी | लोकतंत्र में यदि ये सब हो है यो दुखद और निंदनीय है |
    जिम्मेवार लोगों को जरुर इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए |ये बात सच है जब तक चुनाव नहीं होते --तब तक
    गेंद जनता के पाले में रहती है --उसके बाद तो पाला क्या , गेंद क्या पाला क्या ---सब नेताजी और पार्टियाँ संभाल लेती हैं |
    लेख भले छोटा है-- लेकिन आपने विचारणीय विषय को बहुत ही अच्छे तरीके से उठाया है |
    सस्नेह |

    ReplyDelete
  3. रेणु जी आपका बहुत बहुत आभार।

    ReplyDelete
  4. प्रिय सलमान जी, आपको रमजान महीने की हार्दिक शुभकामनाएं परिवार सहित।
    आपका लेख बहुत ही अच्छा और महत्वपूर्ण है।
    कहीं ना कहीं लोकतंत्र की गरिमा क्षीण होती जा रही है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. पंकज जी आपका बहुत बहुत आभार।
      इस पवित्र महीने की आपको भी शुभकामनाएं।
      लोकतंत्र आज भीड़तंत्र के रूप में हमारे सामने है।
      नकारात्मक दिशा की ओर जा रहे लोकतंत्र को बचाने की हम सब की जिम्मेदारी है।

      Delete
  5. सही है।

    ReplyDelete
  6. धन्यवाद आदरणीय नीरज sir ji :

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कठुआ और उन्नाव बनाम समाज

मां मैं जा रही हूं..... शायद आसिफा के यही आखरी शब्द होंगे जब वह अपने घोड़ों को लेकर जंगल की ओर चराने के लिए गई होगी। कौन जानता था कि अब वह कभी भी लौट के नहीं आएगी? कौन जानता था कि उसके साथ एक पवित्र जगह पर इतना जघन्य अपराध किया जाएगा? एक 8 साल की मासूम बच्ची जिसको अभी अपना बायां और दायां हाथ तक पता नहीं था उसके साथ 8 दिनों तक एक पवित्र जगह पर ऐसा खेल खेला गया कि पूरी मानवता ही शर्मशार हो गई। वह मर ही गई थी लेकिन अभी कुछ बाकी था। अभी वह पुलिसवाला अपनी हवस को मिटाना चाहता था... रुको रुको अभी मारना नहीं मुझे भी हवस बुझानी है। यह खेल ही था जिसमें कुछ दरिंदे थे और एक मासूम बच्ची। जाहिर है कठुआ की खबर जैसे ही देश में फैली वह लोगों के रोंगटे खड़े कर गई। लेकिन इसके बाद भी कुछ तथाकथित हिंदुत्ववादी लोग उन दरिन्दों के  बचाव में  सड़कों पर उतर आए जिन्होंने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ ड्रग्स देकर बलात्कार किया। शायद वह उस बच्ची में धर्म तलाश कर रहे थे जो अभी मंदिर मस्जिद को ही सही मायने में नहीं पहचान पायी थी। पहचानती भी कैसे अभी तो वह वोट देने के काबिल भी नहीं हुई थी। मैंने भी जब खबर देखी तो मन म

क्या आपका आधार सुरक्षित है?

आज से कोई 7 साल पहले जब 2010 में आधार कार्ड बनने प्रारंभ हुए तब बड़ी उत्सुकता से लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई। तब शायद किसी के मस्तिष्क में यह प्रश्न उठा हो कि उंगलियों और आंखों की पुतली का निशान जो हम दे रहे हैं उससे हमारी पहचान का कहाँ तक दुरुपयोग हो सकता है। यही कारण है कि आज 120 करोड़ के करीब लोगों ने अपना आधार कार्ड बनवा लिया है जो कि साल 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की संपूर्ण जनसंख्या के इर्द गिर्द नजर आता है। दरसल आधार कार्ड 12 अंकों का एक विशिष्ट पहचान पत्र है। इसमें किसी भी व्यक्ति का नाम, पता व उम्र के साथ- साथ उसकी उंगलियों व आंख की पुतली के निशान भी दर्ज कराए जाते हैं।                              आधार कार्ड बनाने का कारण भ्रष्टाचार पर प्रहार व मनुष्य की दोहरी पहचान वाली समस्या को सुलझाना था। साल 2010 के बाद अभी तक सरकार कोई भी ऐसा आंकड़ा प्रस्तुत कर पाने में समर्थ नहीं हो पाई है जिसमें उसने आम जनता को बताया हो कि आधार कार्ड से कितना भ्रष्टाचार कम हुआ। परंतु ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं जहां आधार कार्ड मौत का कारण बना हो। इसमें साल 2017 की वह घटना कौन भूल सकता है

मीडिया, लोकतंत्र और पत्रकार?

जब हमको लोकतंत्र और मीडिया के बारे में ABCD भी नहीं पता थी, तब  ही हमारे दिमाग में एक शब्द गढ़ दिया गया था। यह सब्द था चतुर्थ स्तंभ जो कि स्वतंत्र मीडिया के लिए था। हमको बचपन से ही यही सिखाया गया कि मीडिया लोकतंत्र का एक अहम हिस्सा है बल्कि यहां तक बताया गया कि जब मीडिया कमजोर होगा तो लोकतंत्र भी कमजोर होगा। यह सही भी है लेकिन क्या वर्तमान या भूतपूर्व की सरकारों ने लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दिया क्योंकि चाहे वह कांग्रेस की सरकार रही हो, बीजेपी की या क्यों ना कोई क्षेत्रीय पार्टी सभी ने सदैव लोकतंत्र की मजबूती का ही बोल बोला है। अब यदि सभी पार्टियां लोकतंत्र को एक मजबूत स्थिति की ओर ले जाना चाह रही हैं तो जाहिर है कि वह मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने में भी अपनी टांग नहीं अड़ाना चाहेंगी। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है जो सरकारें हमको दिखाना चाह रही हैं? यदि आपको लगता है ऐसा नहीं है तो जाहिर है मीडिया की स्वतंत्रता खतरे में है, और जब मीडिया खतरे में है तो लोकतंत्र कैसे सुरक्षित रह सकता है? क्योंकि यदि चतुर्थ खंभा डहा तो लोकतंत्र के तीन अन्य खं भे किस रूप में रहेंगे यह

केरल बाढ़ पर पाखंड क्यों?

photo-pti आजकल सोशल मीडिया पर केरल बाढ़ को लेकर एक अलग नजारा देखने को मिल रहा है। प्रत्येक घटना की तरह केरल की इस भीषण बाढ़ में जिसने ना जाने कितने लोगों की जान छीन ली है के बावजूद भी दो गुट बन गए हैं। एक गुट केरल की इस बाढ़ में वहां के लोगों के साथ खड़ा है। वहीं दूसरा गुट अपनी एक अलग किस्म की पहचान बनाते हुए लोगों द्वारा की जा रही मदद के विरोध में खड़ा है। मदद ना करना यह एक अलग पहलू हो सकता है लेकिन जो लोग मदद के लिए  हाथ बढ़ा रहे हैं उनको रोकना एक भयावह स्थिति को प्रकट करता है, जो कि हमारे देश की एकता व अखंडता के लिए बेहतर नहीं है। दरसल सोशल मीडिया पर केरल बाढ़ को लेकर एक अलग किस्म के किस्से गढ़े जा रहे हैं जो ना तो किसी वैज्ञानिक अवधारणा को अपने में समेटे हैं और ना ही वह तार्किक हैं। क्योंकि केरल की बाढ़ का गाय माता से क्या तात्पर्य? आप सोच रहे होंगे यह गाय माता बीच में कहां से आ गई। तो मैं आपको बताता चलूं कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैला रहे हैं कि केरल के लोग गाय का मांस खाते हैं इसलिए जो बाढ़ आई है य ह इसी पाप का नतीजा है।  लोग यही नहीं रुके वह इस बाढ़ को सबरीमाला

विज्ञापन: डिस्काउंट के साथ प्राइस टैग

           उदारीकरण के बाद या यूं कहें हमेशा से ही विज्ञापन का गहरा असर रहा है। बस आपके पास दर्शक होने चाहिए विज्ञापन तो चल कर आने लगता है। और शायद यही कारण है कि ज्यादा दर्शक होने के कारण समाज में ज्यादा झूठ फैलाने का काम भी मुख्यधारा की मीडिया कर रही है।                          " मैं खबर और विचार पाठकों को बेचता हूं और अपने पाठकों को विज्ञापनदाताओं को बेचता हूं।"                      पीजी पवार (मराठी समाचार पत्र समूह सकाल के प्रबंध निदेशक)।                       यह उन सवालों का जवाब है कि मीडिया अगर इंडस्ट्री है तो यहां खरीदार कौन है? बेचने वाला कौन और बेचा क्या जा रहा हैम परंपरागत तरीके से कहा जा सकता है कि मीडिया हाउस विक्रेता यानी बेचने वाले हैं, पाठक और दर्शक खरीदने वाले हैं और इस बाजार में जो चीज बेची जा रही है वह अखबार, पत्रिका, टीवी कार्यक्रम या इंटरनेट के कंटेंट यानी समाचार, विचार, फीचर, तस्वीरें, कार्टून आदि। लेकिन इस खरीद बिक्री में मीडिया इंडस्ट्री के कुल राजस्व के सिर्फ 10 से 20% का लेन-देन हो रहा हो तो भी क्या पाठक और दर्शक के नाते कोई कह सकता है

कासगंज का सच?

अक्सर लोगों द्वार यह सुनने को मिलता है कि अमेरिका का लोकतंत्र सबसे पुराना तो है लेकिन भारत का लोकतंत्रीय स्वरूप नया होते हुए भी दुनिया को एक मिसाल पेश कर रहा है। यहां इतनी विविधता के होते हुए भी लोग लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाते जा रहे हैं। आपस में कदम से कदम मिलाकर यहां के लोग भारत को ना केवल जमीन पर बल्कि अंतरिक्ष तक विश्व के सामने एक बेहतरी के साथ खड़ा कर रहे हैं । परंतु कुछ उपद्रवी लोगों द्वारा समाज में एक दूसरे के प्रति नफरत पैदा कर देश को पीछे धकेलने का काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य के कासगंज में भी कुछ उपद्रवियों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई और वह थोड़े बहुत कामयाब भी हुए। ये उपद्रवी केवल एक धर्म या जाति में नहीं हैं बल्कि प्रत्येक जगह कुछ मात्रा में मिल जाते हैं जो कि पूरे  समाज को नकारात्मक दिशा की ओर मोड़ देते हैं।                                   गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के कासगंज में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां  तिरंगे की यात्रा को लेकर दो समुदायों में भिड़ंत हो गई। और इस भिड़ंत ने काफी उग्र रूप ले लिया इसमें 

करणी सेना और सांप्रदायिक आतंकवाद

कहने के लिए तो देश में लोकतंत्र और संविधान के निर्देशानुसार शासन व्यवस्था चलाई जा रही है। परंतु समाज में व्याप्त कुछ ऐसे सांप्रदायिक तत्व अपना मुंह ऊपर उठाए खड़े रहते हैं जो संविधान की मान मर्यादा को अपने घुटनों के बल टिका देते हैं और यह पोलियो से ग्रसित हो जाता है। इन सांप्रदायिक तत्वों का     भरण-पोषण छोटे-छोटे स्वयं संघ समूह से लेकर देश के बड़े-बड़े स्वयं संघ समूह द्वारा किया जाता है। देश में जो 90 के दशक में सांप्रदायिक बयार चली वह अब धीरे-धीरे तूफान का रूप लेती जा रही है। इसी का एक उदाहरण देखने को मिला जब एक व्यक्ति को राजस्थान में जिंदा जलाया गया और उसका वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया गया। हम जैसे देश के लगभग सभी लोगों ने उसको देखा और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देकर रोजमर्रा की जिंदगी में लग गए। जिनके हृदय में अभी थोड़ी दया भावना है,वीडियो देखने पर उनका दिल जरूर पसीजा होगा परंतु अधिकांश लोग उसका वह चित्र एक फिल्म के दृश्य के रूप में देख कर आगे बढ़ गए होंगे। इसमें हद तो तब हो गई जब उस व्यक्ति के लिए देशभर से रुपए का बंदोबस्त किया जाने लगा जिसने यह कारनामा किया था। यह दिखाता कि हमारी सांप्रद

जाति और भारत

जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और अरुणाचल से लेकर राजस्थान तक फैले भारत में सैकड़ों जातियों का निवास है। जाति भारतीय व्यवस्था का एक अभिन्न अंग है।वर्तमान में आप बिना जाती व्यवस्था के भारत की कल्पना शायद नहीं कर पाएंगे। भारत की जाति व्यवस्था ने हिन्दू जीवन शैली के साथ-साथ मुस्लिम और ईसाई धर्म को भी प्रभावित किया है।                इतिहास की बात की जाए तो प्राचीन व्यवस्था में जाति का कोई अस्तित्व नहीं था। घुमक्कड़ी जीवन से जब मनुष्य स्थायी जीवन की ओर अग्रसर हुआ तब व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ परिवर्तन करने पड़े।इसी क्रम में वर्ण व्यवस्था भी अस्तित्व में आयी। वर्ण व्यवस्था में काम के आधार पर लोगों को एक दूसरे से पृथक किया गया। इतिहासकारों का मानना है कि उस समय लोकतांत्रिक व्यवस्था विद्यमान थी अतः किसी भी कार्य को करने के लिए लोग स्वतंत्र थे। इसप्रकार एक सामाजिक व्यवस्था ने जन्म ले लिया होगा। यहाँ यह प्रश्न दिमाक में आता है कि क्या कोई मनुष्य स्वेछा से किसी काम को करने लिए स्वयं राजी हो गया होगा या फिर उसे मजबूर किया गया ? यदि मनुष्य स्वेच्छा से किसी काम को करने के लिए तैय

लोक लुभावन और लोकतंत्र

गांधीजी और मैकियावेली ने मनुष्य के प्रति जो अपनी विचारधारा बनाई वह समुद्र के दो किनारों के जैसे थी। जहां गांधी जी मनुष्य को जन्म के आधार पर एक दयालू, ईमानदार और परोपकारी प्राणी मानते हैं वहीं मैकियावेली मनुष्य को उसके कार्यों के आधार पर स्वार्थी, क्रूर बताने का प्रयास करता है। हालांकि मैकियावेली की यह बात गलत ही साबित होती है कि मनुष्य हमेशा ही क्रूर होता है क्योंकि ऐसे तमाम लोग हुए जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक कार्यों, मानवता के लिए त्याग दिया चाहे वह नेल्सन मंडेला हों या महात्मा गांधी ।                                 वर्तमान समय में विश्व में लगभग सभी देश लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपना चुके हैं ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि लोगों के अधिकार और मानवता की बात हो परंतु परमाणु हथियार के युग में राष्ट्र हित और अपना हित अत्यंत ही महत्वपूर्ण हो चुका है। आजकल लोकलुभावन जो कि अंग्रेजी के पॉपुलिस्म शब्द से निकल के आया है लोकतंत्र के लिए एक खतरे का संकेत दे रहा है । चाहे वह अमेरिका का चुनाव हो जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने पहले अमेरिका की नीत अपना कर चुनाव जीता हो या फिर फिलीपींस के रोड्रिगो

राहुल जी का मंदिर दर्शन और मोदी जी का मस्जिद प्रेम कुछ कह रहा है?

2019 के चुनाव में भले ही थोड़ा समय हो लेकिन उसकी आहट ने पार्टियों से लेकर नेताओं को जगा तो दिया ही है। भले ही 2014 के बाद हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार ना मिला हो लेकिन आने वाले चुनाव को देखकर ऐसा लग रहा है कि नेताओं को तो कम से क म एक बढ़िया रोजगार मिल ही गया है। यही नहीं माननीय नेता जी के साथ-साथ उन युवाओं को भी दिहाड़ी मजदूरी मिल ही जाएगी जो तैयार बैठे हैं नेता जी की रैली में जाने के लिए। इस रैली में जाने के लिए युवा फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी में काफी तैयारी भी कर चुके हैं। पिछले दिनों राहुल जी के मंदिर प्रवेश को लेकर इतनी गहन चर्चाएं हुईं इन यूनिवर्सिटीज में कि ऐसा लगा मानो दुनिया का सबसे बड़ा वाद-संवाद यहीं हो रहा हो और यह सबसे बड़ा मुद्दा भी हो। photo;pti इस गहन चर्चा का संवाद यह निकला कि राहुल गांधी को भी प्रूफ करना पड़ा कि भाई हम भी हिंदू ही हैं भले ही थोड़े उदारवादी ही सही। इसको लेकर राहुल गांधी इतने गंभीर हो गए कि उनको मानसरोवर की यात्रा भी करनी पड़ी। अब ऐसी ही कुछ गहन चर्चा मोदी जी के मस्जिद प्रवेश पर भी हो रही है। यदि आपको पता नहीं कि मोदी जी