Skip to main content

क्या सत्ता पाने के लिए एकमात्र रास्ता बहुमत को खुश करना ही बचा है

पिछले दिनों खबर आयी कि राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए हैं। इसको लेकर जहां कांग्रेस काफी उत्साहित दिखी तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के अंदर एक बेचैनी का माहौल देखा जा सकता है। आखिर यह बेचैनी क्यों? क्या राहुल गांधी इस यात्रा से एक नए अवतार में आएंगे जिससे आने वाले 2019 के लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सामना करने में असमर्थ होगी या फिर कुछ और ही मसला है।
आपको याद होगा गुजरात के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के मंदिर जाने को लेकर बड़ा घमासान हुआ था। तब भी बेचैनी ही थी.... और अब भी। लेकिन इससे एक सवाल यह उभरता है कि क्या जनता इस प्रकार के क्रियाकलापों से खुश होकर पार्टियों को सत्ता थमा देती है? आप सोच रहे होंगे ऐसा तो नहीं है। तो फिर क्या राहुल गांधी ने वास्तव में धार्मिक भावना से ही मंदिरों में आना-जाना लगाया है क्योंकि इसके पहले तो ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा था। या फिर कांग्रेस को लोगों ने जो अल्पसंख्यक वर्ग की पार्टी का दर्जा दे दिया है उसको बदलने के लिए राहुल गांधी अलग-अलग मंदिरों में माथा टेकने पहुंच रहे हैं।
हाथों में छड़ी और चेहरे पर मुस्कान के साथ कैलाश यात्रा पर दिखे राहुल गांधी, देखिए सभी तस्वीरें और VIDEO
PHOTO: NDTV राहुल गांधी की कैलाश यात्रा की तस्वीर

इस मसले को समझने के लिए आइए आपको ले चलते हैं 1977 के दौर में जब कांग्रेस थोड़ा कमजोर हुई और गठबंधन का एक नया दौर शुरू हुआ। इतना तो तय है कि उस समय कांग्रेस पार्टी को किसी विशेष धर्म या जाति से लोग जोड़कर नहीं देखते थे परंतु फिर भी 1977 के लोकसभा चुनाव में वह हारी। यहां हार का मसला कुछ अलग था जिनमें भ्रष्टाचार, इमरजेंसी लोकतंत्र, अधिकार, स्वतन्त्रता आदि कई सारे मुद्दे काम कर रहे थे।
कांग्रेस की 1977 के चुनाव की हार ज्यादा दिन तक नहीं रही और आने वाले 1980 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी के ही नेतृत्व में कांग्रेस और ज्यादा मजबूती के साथ सत्ता में आई। भले ही उसका कारण गठबंधन का ठीक ढंग से काम ना करना हो लेकिन यहां से इतना तो तय हो गया था कि आने वाले समय में देश को एक नई राजनीति देखने को मिलेगी और हुआ भी आगे यही।
IMAGE: Dr Subramanian Swamy, then with the Janata Party, addresses a rally in Gandhi Maidan, Patna, February 1984. Photograph: Rediff.com Archives

1984 में सिख दंगों के पश्चात बहुसंख्यकवाद का एक नया रूप सामने आया और सहानुभूति के नाम पर कांग्रेस पुनः सत्ता में आई। इसी दशक से देश में बहुसंख्यक को एक अलग प्रकार से लुभाने की राजनीति होने लगी जो कि आज तक बनी हुई है।मसलन देश में कितने ही ऐसे मुद्दे जो कि आम जनता से जुड़े हुए हों; जिनमें चाहे वह भ्रष्टाचार और बेरोजगारी हो, आंतरिक सुरक्षा हो लेकिन उसमें अब कहीं ना कहीं एक अलग प्रकार से लुभाने की झलक देखने को मिलने लगी।

हालांकि 1989 के लोकसभा चुनाव में यही कारण(भ्रष्टाचार, बेरोजगारी) दिखाए गए कांग्रेस के हारने के जो कि मूलतः थे भी परंतु इस समय कांग्रेस का अल्पसंख्यक वर्गों के प्रति जो उदार रूप दिखा उसको शायद हम इस हार से नहीं जोड़ पाए।

यही कारण है कि 1990 के आस पास आते-आते जब कांग्रेस को यह लगने लगा कि बहुसंख्यक आबादी उससे दूर होती जा रही है तो उसने अयोध्या में विवादित ढांचे के पास राममूर्ति के शिलान्यास करने की आज्ञा दे दी।
शायद आपको भी पता होना चाहिए कि 1992 में पुनः कांग्रेस की सरकार बनी। अब इसके पीछे क्या कारण था वह भी आपको समझ आ ही गया होगा।

1992 के पश्चात कांग्रेस ने पुनः उदार रूप ग्रहण किया जिससे बहुसंख्यक आबादी कांग्रेस से दूर होने लगी और इसके पश्चात क्या हुआ यह आप सभी लोग जानते हैं। बहुसंख्यक आबादी को खुश करने के लिए राम मंदिर का मुद्दा इस प्रकार से उठाया गया कि 2 सीटों वाली भाजपा एक ही झिटके में 86 सीटों पर पहुंच गई। और फिर क्या 1996 में अटल जी के नेतृत्व में एक नई सरकार अस्तित्व में आई।

इस नई सरकार के सत्ता में आने के पीछे पूर्ण रूप से बहुसंख्यक आबादी को लुभाना ही था जिसमें चाहे वो मुरली मनोहर जोशी का हिन्दुत्ववाद हो या आडवाणी जी की रथयात्रा। 1999 में पुनः अटल जी के नेतृत्व में सरकार आने के पश्चात अटल जी के उदारवादी रूप के कारण ही 2004 में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

खास बात यह रही कि इसमें कांग्रेस के पास कोई भी बड़ा नेता नहीं था फिर भी वह चुनाव जीती। 2004 और 2009 के चुनाव में भी बहुसंख्यक वर्ग को ही खुश करना था परंतु यह बहुसंख्यक वर्ग एक नए रूप में था जिसमें मजदूर और किसान था।
योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी
photo: aaj tak
यह तो थी 2014 के पहले की थोड़ी झलक। अब आते हैं वर्तमान में जब राहुल गांधी मंदिरों का चक्कर लगा रहे हैं। वह भी जान रहे हैं कि बिना बहुसंख्यक आबादी को खुश किए 2019 का चुनाव जीतना बहुत ही मुश्किल है, जबकि देश के सामने कई मुद्दे हैं जिस पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विफल हो चुकी है। 2014 के एक के बदले 10 सिर वाले नारे से अब बात हो रही है अबकी बार पेट्रोल 100 के पार लेकिन फिर भी राहुल मानसरोवर की यात्रा पर क्यों जा रहे हैं यह बताने की अब मैं जरूरत नहीं समझता। आप समझ ही चुके होंगे।

इस पूरे लेख का मकसद यही है कि हमको यह बात समझनी होगी कि असल में आज के नेता बुनियादी मुद्दों से इतर जनता को अपने पाले में लाने के लिए दिखावा मात्र कर रहे हैं। क्या राहुल गांधी भारत की जनता से यह नहीं बोल सकते कि वह मंदिर-मस्जिद या चर्च नहीं जाते? शायद उनमें वह हिम्मत नहीं जो पंडित जवाहरलाल नेहरु में थी। क्योंकि पंडित जवाहरलाल नेहरु यदि मंदिर नहीं जाते थे तो वह पूरी तरीके से जनता के सामने बोलते भी थे कि वह ईश्वर को नहीं मानते हैं। और इस बात से ऐसा भी नहीं कि वह चुनाव हारते थे। सबसे ज्यादा समय तक वह भारत के प्रधानमंत्री रहे यह भी हमें नहीं भूलना चाहिये।
 
अब सवाल यह उठता है कि क्या आज के समय में नेहरू जनता से ऐसे बोल पाते जैसे वह 50 या 60 के दशक में जनता से खुलकर बोलते थे या फिर आज हमको नेहरु के जैसे किसी नेता की जरूरत है।

Comments

Popular posts from this blog

मृतक का बैंक में जमा पैसा कैसे जानें?

आर्थिक नीतियों के बदलाव के पश्चात बैंकिंग प्रणाली कहीं ना कहीं हमारे लिए अति आवश्यक हो गई है। इसी बैंकिंग प्रणाली को लेकर तब कई सारे प्रश्न दिमाक में उठते हैं जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है। जैसे मृत्यु के पश्चात बैंक खाते का क्या होता है ? क्या पैसा बैंक का हो जाता है? क्या बैंक उस पैसे को व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को दे देता है? या फिर उसको किसी फंड में जमा कर दिया जाता है? दरअसल यह पैसा उसी अकाउंट में पड़ा रहता है और एक लंबे समय अंतराल के पश्चात ऐसे अकाउंट को निष्क्रिय घोषित कर दिया जाता है। कुछ दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट सामने आई जिसके अनुसार बैंकों में हजारों करोड़ रुपए ऐसे पड़े हैं जिनका कोई दावेदार ही नहीं है। ऐसा उन स्थितियों में होता है जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है या फिर किसी के बहुत से बैंकों में खाते होते हैं। मौत होने की स्थिति में नॉमिनी पैसों के लिए दावा तो कर सकता है लेकिन कई बार नॉमिनी को खाते के बारे में जानकारी ही नहीं होती है। और यदि जानकारी होती भी है तो कुछ दस्तावेजों की कमी के वजह से भी दावा नहीं हो पाता है।भारतीय रिज...

कठुआ और उन्नाव बनाम समाज

मां मैं जा रही हूं..... शायद आसिफा के यही आखरी शब्द होंगे जब वह अपने घोड़ों को लेकर जंगल की ओर चराने के लिए गई होगी। कौन जानता था कि अब वह कभी भी लौट के नहीं आएगी? कौन जानता था कि उसके साथ एक पवित्र जगह पर इतना जघन्य अपराध किया जाएगा? एक 8 साल की मासूम बच्ची जिसको अभी अपना बायां और दायां हाथ तक पता नहीं था उसके साथ 8 दिनों तक एक पवित्र जगह पर ऐसा खेल खेला गया कि पूरी मानवता ही शर्मशार हो गई। वह मर ही गई थी लेकिन अभी कुछ बाकी था। अभी वह पुलिसवाला अपनी हवस को मिटाना चाहता था... रुको रुको अभी मारना नहीं मुझे भी हवस बुझानी है। यह खेल ही था जिसमें कुछ दरिंदे थे और एक मासूम बच्ची। जाहिर है कठुआ की खबर जैसे ही देश में फैली वह लोगों के रोंगटे खड़े कर गई। लेकिन इसके बाद भी कुछ तथाकथित हिंदुत्ववादी लोग उन दरिन्दों के  बचाव में  सड़कों पर उतर आए जिन्होंने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ ड्रग्स देकर बलात्कार किया। शायद वह उस बच्ची में धर्म तलाश कर रहे थे जो अभी मंदिर मस्जिद को ही सही मायने में नहीं पहचान पायी थी। पहचानती भी कैसे अभी तो वह वोट देने के काबिल भी नहीं हुई थी। मैंने भी जब खबर देख...

झूठा लोकतंत्र ही सही लेकिन लोकतंत्र तो है।

झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो , सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो । राहत इंदौरी की यह पंक्तियां भला कौन भूल सकता है। और खासकर आज के दौर में तो बिल्कुल ही नहीं जब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आदि  सभी पहलू  अपने नैतिकता नामक वस्त्र को छोड़ रहे हैं। यदि हम राहत इंदौरी की इन पंक्तियों को भारतीय राजनीति और भारतीय नेताओं से जोड़ दें तो किसी को अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए। वैसे तो राजनीति में झूठ एक कारगर हथियार होता है लेकिन भारतीय राजनीति के मामले में यह परमाणु हथियार का काम करता है। यदि भारतीय राजनीति के इतिहास की बात करें तो प्राचीन काल में हम जा सकते हैं लेकिन फिलहाल स्वतंत्रता आंदोलन के पश्चात की राजनीति को ही देखने का प्रयास करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन से ही उभरी जो की नैतिकता से ओतप्रोत थी । जाहिर है आगाज बहुत बेहतरीन हुआ परंतु जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता गया नए नए रास्ते निकलने लगे चुनाव जीतने के। इन तरीकों में राजनेताओं को सबसे ज्यादा जो तरीका भाया वह है झूठ का। राजनीति शास्त्र को जब हम एक विषय के रूप में पढ़ते हैं तो उसमें कई सारे उपविषय होते हैं जिनमे...

PNB घोटाला और नीरव वापसी का जुमला

ब्रिटिश राज से जब हम आजाद भारत में प्रवेश हुए तब समानता रूपी अवधारणा प्रमुख थी। इसी अवधारणा को आधार बनाते हुए हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान के भाग तीन में मूल अधिकार के तहत सबको समानता प्रदान करने का प्रयास किया। सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व कानूनी रूपी समानता की बात राजनेता से लेकर न्यायाधीशों की जुबान पर रहती है। परंतु जमीनी हकीकत में स्थिति अत्यंत भिन्न प्रकार से देखने को मिलती है। जब कोई साधारण व्यक्ति किसी बैंक से लोन लेने का प्रयास करता है तो उसको प्रारंभिक स्थिति से लेकर लोन प्राप्त होने की स्थिति के बाद तक अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। बैंक मैनेजर से लेकर बैंक के चपरासी तक उस व्यक्ति को निचोड़ने में लग जाते हैं। बमुश्किल ही सही यदि लोन किसी प्रकार पास भी हो गया तो उसके पश्चात व्यक्ति का जीवन दोहरे डर में प्रारंभ हो जाता है। एक डर बैंक के पैसे को लौटाने का, जो व्यक्ति के जगने के साथ-साथ उसके नींद तक में समा जाता है और दूसरा डर व्यक्ति को सामाजिक तौर पर तोड़ने का काम प्रारम्भ कर देता है। डर हो भी क्यों ना क्योंकि 6 महीने के अंदर बैंक के कर्मचारी बीस हजार र...

करणी सेना और सांप्रदायिक आतंकवाद

कहने के लिए तो देश में लोकतंत्र और संविधान के निर्देशानुसार शासन व्यवस्था चलाई जा रही है। परंतु समाज में व्याप्त कुछ ऐसे सांप्रदायिक तत्व अपना मुंह ऊपर उठाए खड़े रहते है...

खेल अंको का !

वर्तमान में पूरा विश्व एक भागदौड़ भरी व्यवस्था में जकड़ता चला जा रहा है। सभी चाहते हैं कि वह जल्दी से जल्दी तरक्की कर अपना जीवन उच्च पैमाने पर स्थापित कर लें। यह उच्च पैमाना शायद ही किसी के लिए नैतिकता, परोपकार, या सामाजिक पहलू के इर्द-गिर्द घूमता हो क्योंकि वर्तमान वातावरण को देखते हुए यही लग रहा है कि सभी डेटा के पैमाने पर ही अपने को ऊंचा स्थापित करना चाहते हैं। इसमें कोई अपने Facebook फॉलोवर्स बढ़ाना चाहता है तो कोई लाइक,कमेंट बढ़ने पर ही खुश हो जाता है। यह सब व्यवस्था जो चल रही है वह कोई नई नहीं है बस साधन और तरीके बदल गए हैं। बचपन की वह घटना भी एक डेटा रूपी ही खेल था जब पहली बॉल पर आउट होने वाली बॉल को ट्राई बॉल बना कर 1 ओवर के डेटा को 6 की जगह 7 कर देते थे। हम उसको हमेशा खेल-खेल में ही लेते रहे हैं। अब यही खेल यदि कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर हमारी सरकारें भी करने लगी हैं तो भला हमें बुरा क्यों लगना चाहिए। एक खेल ही तो है जिसमें जीरो और दशमलव के इधर-उधर होने से करोड़ों लोगों के जीवन यापन पर प्रभाव पड़ता है। इसी को देखते हुए सरकार भी अब ट्राई बॉल का मजा लेना चाह रही है। वह भी देखन...

पेड न्यूज़:कागज की कश्ती में

              पेड़ न्यूज़: कागज की कश्ती में वर्ष 2009, 2014 व 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिस तरह मीडिया कर्मी और अखबारों और चैनलों के विज्ञापन विभाग के लोग रेट लिस्ट लेकर पार्ट...

हीरे का डर?

हीरे की तमन्ना लिए लोग ना जाने कितना चिंतन कर डालते होंगे क्योंकि हीरे की कुछ पहचान ही ऐसी है। कहते हैं कि हीरा अर्श से फर्श पर फेंकने में भी देरी नहीं करता। यह बात भले ही असहज लगे पर इतिहास के पन्नों में हीरा सबसे खतरनाक खलनायक रहा है। कल तक नीरव मोदी और मेहुल चोकसी हीरे का पर्याय हुआ करते थे परंतु आज उसी हीरे ने दोनों को कोयले के खान में झोंक दिया है। ऐश्वर्या और समृद्धि के लिए विख्यात हीरा एक पारदर्शी रत्न है। यह है तो सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ परंतु नाजुक दिलों को चुटकी में लूट लेता है। ऐतिहासिक परिपेक्ष्य में बात की जाए तो इसी हीरे के अनेक दीवाने हुए और उसी दीवानगी में सब कुछ लुटा गए। विश्व का नूर माना जाने वाला कोहिनूर लंदन से लेकर लखनऊ की छोटी छोटी गलियों में विख्यात है।शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जो कोहिनूर को पाना ना चाहेगा। परंतु कोहिनूर का इतिहास इसे बेनूरियत रूपी कुर्ता पहना देता है। दरसल कोहिनूर जहां कहीं भी गया वहां के लोगों का दिल तो अवश्य लूटा परंतु साथ में दिल वालों को भी सदा के लिए लूट लिया। कोहिनूर ने जितना ज्यादा सफर किया उतना ही ज्यादा दुनिया को तबाह भी क...

.....प्रयोग प्रशासन में?

प्रयोग शब्द अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है। इसी शब्द के माध्यम से विश्व को अनेक नए आयाम देखने को मिले। वह प्रयोग ही था जब हमने पोखरण फतह किया, वह प्रयोग ही था जब मनुष्य चांद पर गया, वह प्रयोग ही था जब एडिशन नौकरानी को कीड़ों का बना आमलेट खिला रहा था। इन सभी प्रयोगों को यदि ध्यान में रखकर किसी से पूछा जाए तो वह सफल ही कहेगा, भले ही पोखरण जैसे प्रयोगों से कितने ही इंसानों का जीवन खतरे में पड़ गया हो,भले ही एडिशन की नौकरानी बीमार पड़ गई हो। आज जब भारतीय प्रशासन में नए प्रयोग की बात कही जा रही है तो कई विद्वान इसको भी भारत के लिए सही कदम बता रहे हैं परंतु क्या वास्तव में यह प्रयोग भी पोखरण के प्रयोग की तरह अपनी कमियों को छुपा पाएगा ? यह भी एक पहेली है।                                  दरसल केंद्र सरकार नौकरशाही को लेकर एक अहम प्रयोग करने जा रही है। इस प्रयोग के जरिए लैटेरल एंट्री के माध्यम से भी लोग उच्च प्रशासनिक सेवा में जा स...

विज्ञापन: डिस्काउंट के साथ प्राइस टैग

           उदारीकरण के बाद या यूं कहें हमेशा से ही विज्ञापन का गहरा असर रहा है। बस आपके पास दर्शक होने चाहिए विज्ञापन तो चल कर आने लगता है। और शायद यही कारण है कि ज्यादा दर्शक ...