Skip to main content

जाति और भारत

जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और अरुणाचल से लेकर राजस्थान तक फैले भारत में सैकड़ों जातियों का निवास है। जाति भारतीय व्यवस्था का एक अभिन्न अंग है।वर्तमान में आप बिना जाती व्यवस्था के भारत की कल्पना शायद नहीं कर पाएंगे। भारत की जाति व्यवस्था ने हिन्दू जीवन शैली के साथ-साथ मुस्लिम और ईसाई धर्म को भी प्रभावित किया है।
               इतिहास की बात की जाए तो प्राचीन व्यवस्था में जाति का कोई अस्तित्व नहीं था। घुमक्कड़ी जीवन से जब मनुष्य स्थायी जीवन की ओर अग्रसर हुआ तब व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ परिवर्तन करने पड़े।इसी क्रम में वर्ण व्यवस्था भी अस्तित्व में आयी। वर्ण व्यवस्था में काम के आधार पर लोगों को एक दूसरे से पृथक किया गया। इतिहासकारों का मानना है कि उस समय लोकतांत्रिक व्यवस्था विद्यमान थी अतः किसी भी कार्य को करने के लिए लोग स्वतंत्र थे। इसप्रकार एक सामाजिक व्यवस्था ने जन्म ले लिया होगा। यहाँ यह प्रश्न दिमाक में आता है कि क्या कोई मनुष्य स्वेछा से किसी काम को करने लिए स्वयं राजी हो गया होगा या फिर उसे मजबूर किया गया ? यदि मनुष्य स्वेच्छा से किसी काम को करने के लिए तैयार  भी हो गया होगा परंतु फिर भी क्या वह भविष्य में उस काम के प्रति असहज महसूस नहीं किया होगा। क्या वह भविष्य में अपने काम को छोड़ कर किसी अन्य काम को करने के लिए स्वतंत्र था?  यदि वर्तमान व्यवस्था को देखा जाए जिसने देश को अंधकार की ओर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी तो उत्तर नहीं ही मिलेगा। प्रारम्भ में कुछ समय के लिए लोकतंत्र की बुनियाद स्वतंत्रता विद्यमान रही होगी परंतु जैसे-जैसे समय बीता लोग अपने विवेक के अनुसार एक दूसरे पर शासन प्रशासन करना प्रारम्भ कर दिया। 
                                 प्राचीन काल में जो विकल्प व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बनाए गए वही भविष्य में घातक सिद्ध हुए। मध्य काल में जाति व्यवस्था ने अपना प्रचण्ड रूप धारण कर लिया। अब परछाई तक पड़ने पर उन लोगों को मारा जाने लगा जो लोग भूतकाल के समय साथ में रहते थे। शायद वह इतने विवेकशील नहीं थे कि पढ़ने लिखने से संबंधित कार्यों को करते। अंग्रेजी शासन के समय जाति व्यवस्था ने अहम भूमिका निभाई। अंग्रेज यहाँ की जाति व्यवस्था को हथियार बनाकर शासन को चलाने में सफल हुए। अंग्रेज धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांट कर देश लूट ले गए और हम आज भी जाति व्यवस्था के ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। अम्बेडकर की जीवनी पढ़ कर दुःख भी होता है परन्तु गाँधी जी के विचार मुझे  झकझोर भी देते हैं। अम्बेडकर के साथ जो हुआ वह अत्यंत दुर्लभ था परन्तु यदि एक विशेष तबके को लेकर चलने की बात हम करेंगे तो वह कभी भी हमारे लिए लाभदायक हो ही नहीं सकता। शायद यही कारण था कि गाँधी जी यरवदा जेल में अनशन पर बैठे।

                               वर्तमान में जब हम चाँद पर झण्डा लहरा रहे हैं बिश्व की तीसरी तेजी से उभरने वाली अर्थव्यवस्था बन रहे हैं तब भी जाति धर्म के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है। वह चाहे गुजरात की घटना हो या हरियाणा की या देश के किसी हिस्से की। जब देश आजाद हुआ तब देश को एकसूत्र में बांधने के लिये हमारे सविंधान सभा के सदस्यों ने प्रस्तावना में ही सब कुछ समाहित कर दिया। मौलिक अधिकार (अनुच्छेद14, 15,16,आदि) में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक प्रावधान किए गए। अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए अनेक प्रावधान किए गए तथा अनुच्छेद338 और 338अ के तहत संवैधानिक आयोग भी बनाए गए। परंतु आज भी ऐसी स्थिति क्यों है कि लोगों के अंदर जातिवाद पनप रहा है? शायद अभी भी बहुत से लोगों की मनोवृत्ति रूढ़िवादी परम्परा से दूर नहीं हो पाई है। परंतु यहाँ यह जरूर सोचने पर मजबूर करता है कि एक आर्थिक रूप से मजबूत अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ सामाजिक भेदभाव नहीं हो पाता। यही वजह है कि अभी भी आरक्षण समाप्त नहीं हो पाया है क्योंकि समाज अभी तैयार नहीं हो पाया है। 
               निष्कर्षतः हम कह सकते हैं कि वर्तमान में जाति व्यवस्था हमारे समाज में एक जहर की तरह फैली हुई है। इस समस्या के लिए कानून बनाने मात्र से काम नहीं चलेगा।हालाँकि आरक्षण तथा नियम कानून ने जाति व्यवस्था में अवश्य थोड़ा बहुत सुधार किया है परन्तु इसके लिए एक सामाजिक आंदोलन की जरूरत है। जिस प्रकार राजाराम मोहन राय ने सती प्रथा को दूर करने में सामाजिक आंदोलन चलाया और जिस प्रकार ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने विधवा विवाह से संबंधित सामाजिक आंदोलन चलाकर इस कुप्रथा को दूर किया उसी प्रकार हम भी जाति नाम की कुप्रथा को दूर कर सकते हैं।


                             




यह भी पढ़ें।।
पत्थरबाज और कश्मीर!!
https://salmanksath.blogspot.in/2017/12/blog-post.html?m=1
















Comments

  1. प्रिय सलमान जी--बिलकुल सही लिखते हैं आप | जाति प्रथा जहर है नासूर है समाज के लिए | पर इसे खत्म होने के लिए जाने कितनी साल लग जायेगे | अच्छा लिखा आपने | सस्नेह --

    ReplyDelete
  2. प्रिय सलमान जी--बिलकुल सही लिखते हैं आप | जाति प्रथा जहर है नासूर है समाज के लिए | पर इसे खत्म होने के लिए जाने कितनी साल लग जायेगे | अच्छा लिखा आपने | सस्नेह --

    ReplyDelete
  3. रेणु जी आपका बहुत बहुत आभार।।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कठुआ और उन्नाव बनाम समाज

मां मैं जा रही हूं..... शायद आसिफा के यही आखरी शब्द होंगे जब वह अपने घोड़ों को लेकर जंगल की ओर चराने के लिए गई होगी। कौन जानता था कि अब वह कभी भी लौट के नहीं आएगी? कौन जानता था कि उसके साथ एक पवित्र जगह पर इतना जघन्य अपराध किया जाएगा? एक 8 साल की मासूम बच्ची जिसको अभी अपना बायां और दायां हाथ तक पता नहीं था उसके साथ 8 दिनों तक एक पवित्र जगह पर ऐसा खेल खेला गया कि पूरी मानवता ही शर्मशार हो गई। वह मर ही गई थी लेकिन अभी कुछ बाकी था। अभी वह पुलिसवाला अपनी हवस को मिटाना चाहता था... रुको रुको अभी मारना नहीं मुझे भी हवस बुझानी है। यह खेल ही था जिसमें कुछ दरिंदे थे और एक मासूम बच्ची। जाहिर है कठुआ की खबर जैसे ही देश में फैली वह लोगों के रोंगटे खड़े कर गई। लेकिन इसके बाद भी कुछ तथाकथित हिंदुत्ववादी लोग उन दरिन्दों के  बचाव में  सड़कों पर उतर आए जिन्होंने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ ड्रग्स देकर बलात्कार किया। शायद वह उस बच्ची में धर्म तलाश कर रहे थे जो अभी मंदिर मस्जिद को ही सही मायने में नहीं पहचान पायी थी। पहचानती भी कैसे अभी तो वह वोट देने के काबिल भी नहीं हुई थी। मैंने भी जब खबर देख...

.....प्रयोग प्रशासन में?

प्रयोग शब्द अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है। इसी शब्द के माध्यम से विश्व को अनेक नए आयाम देखने को मिले। वह प्रयोग ही था जब हमने पोखरण फतह किया, वह प्रयोग ही था जब मनुष्य चांद पर गया, वह प्रयोग ही था जब एडिशन नौकरानी को कीड़ों का बना आमलेट खिला रहा था। इन सभी प्रयोगों को यदि ध्यान में रखकर किसी से पूछा जाए तो वह सफल ही कहेगा, भले ही पोखरण जैसे प्रयोगों से कितने ही इंसानों का जीवन खतरे में पड़ गया हो,भले ही एडिशन की नौकरानी बीमार पड़ गई हो। आज जब भारतीय प्रशासन में नए प्रयोग की बात कही जा रही है तो कई विद्वान इसको भी भारत के लिए सही कदम बता रहे हैं परंतु क्या वास्तव में यह प्रयोग भी पोखरण के प्रयोग की तरह अपनी कमियों को छुपा पाएगा ? यह भी एक पहेली है।                                  दरसल केंद्र सरकार नौकरशाही को लेकर एक अहम प्रयोग करने जा रही है। इस प्रयोग के जरिए लैटेरल एंट्री के माध्यम से भी लोग उच्च प्रशासनिक सेवा में जा स...

झूठा लोकतंत्र ही सही लेकिन लोकतंत्र तो है।

झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो , सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो । राहत इंदौरी की यह पंक्तियां भला कौन भूल सकता है। और खासकर आज के दौर में तो बिल्कुल ही नहीं जब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आदि  सभी पहलू  अपने नैतिकता नामक वस्त्र को छोड़ रहे हैं। यदि हम राहत इंदौरी की इन पंक्तियों को भारतीय राजनीति और भारतीय नेताओं से जोड़ दें तो किसी को अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए। वैसे तो राजनीति में झूठ एक कारगर हथियार होता है लेकिन भारतीय राजनीति के मामले में यह परमाणु हथियार का काम करता है। यदि भारतीय राजनीति के इतिहास की बात करें तो प्राचीन काल में हम जा सकते हैं लेकिन फिलहाल स्वतंत्रता आंदोलन के पश्चात की राजनीति को ही देखने का प्रयास करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन से ही उभरी जो की नैतिकता से ओतप्रोत थी । जाहिर है आगाज बहुत बेहतरीन हुआ परंतु जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता गया नए नए रास्ते निकलने लगे चुनाव जीतने के। इन तरीकों में राजनेताओं को सबसे ज्यादा जो तरीका भाया वह है झूठ का। राजनीति शास्त्र को जब हम एक विषय के रूप में पढ़ते हैं तो उसमें कई सारे उपविषय होते हैं जिनमे...

कासगंज का सच?

अक्सर लोगों द्वार यह सुनने को मिलता है कि अमेरिका का लोकतंत्र सबसे पुराना तो है लेकिन भारत का लोकतंत्रीय स्वरूप नया होते हुए भी दुनिया को एक मिसाल पेश कर रहा है। यहां इतनी विविधता के होते हुए भी लोग लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाते जा रहे हैं। आपस में कदम से कदम मिलाकर यहां के लोग भारत को ना केवल जमीन पर बल्कि अंतरिक्ष तक विश्व के सामने एक बेहतरी के साथ खड़ा कर रहे हैं । परंतु कुछ उपद्रवी लोगों द्वारा समाज में एक दूसरे के प्रति नफरत पैदा कर देश को पीछे धकेलने का काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य के कासगंज में भी कुछ उपद्रवियों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई और वह थोड़े बहुत कामयाब भी हुए। ये उपद्रवी केवल एक धर्म या जाति में नहीं हैं बल्कि प्रत्येक जगह कुछ मात्रा में मिल जाते हैं जो कि पूरे  समाज को नकारात्मक दिशा की ओर मोड़ देते हैं।                                   गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के कासगंज में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां  ...

2G घोटाला औए सीबीआई

समय के साथ परिवर्तन सकारात्मक दिशा में होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। 7 साल में हमारे देश के अंदर संचार क्षेत्र में एक क्रांति देखने को मिली हम 2 जी से 4जी चलाकर आनंद लेने लगे परं...

गंगा सफाई और नई परियोजनाएं

नव वर्ष 2018 के शुरुआत में जब ठंड अपने चरम बिंदु की ओर अग्रसर है तो वहीं गंगा जैसी तमाम नदियां अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं। अमूमन दिसंबर-जनवरी के समय गंगा वाराणसी में संतोषजनक जल स्तर के साथ बहती है । लोग नए साल का शुभारंभ गंगा में डुबकी लगाकर करते हैं परंतु साल 2018 के आगमन में ही वाराणसी के घाट जल से दूर हो गए हैं। वाराणसी में गंगा, घाट से करीब 30 फिट दूर बह रही है। जिन नदियों के किनारे सिंधु से लेकर मिस्र जैसी दुनिया की बड़ी-बड़ी सभ्यताएं पली-बढ़ी उन्हीं जीवन रूपी नदियों का लोग ऐसा हाल कर देंगे यह विचलित कर देता है । खासतौर पर तब और ज्यादा जब गंगा जैसी नदियों का , जिनको भारत के बुद्धजीवियों ने आस्था के साथ जोड़ा था। उन्होंने शायद यह नहीं सोचा होगा की आस्था के नए रुप भी आने वाली पीढ़ी निकाल लेगी। बहरहाल जो भी हो हालात अत्यंत दुश्वारियों से सुशोभित हो चुके हैं।                      90 के दशक में जब गंगा की हालत अत्यंत बुरी होने लगी तब सरकार का ध्यान इस ओर गया। सन 1986 में जब ...

पत्थरबाज और कश्मीर

स्वर्ग के नाम से मशहूर कश्मीर वर्तमान में पत्थर फेंकने वाले लोगों से गुलजार नजर आता है। स्वतंत्रता के पश्चात वर्तमान तक कश्मीर में कभी भी स्थाई शांति देखने को नहीं मिली ।  कुछ समय शान्ति रहने के पश्चात घाटी ओखी  चक्रवात की तरह ऊफान मारने लगती है। अलगाववादी पुनः सक्रिय हो जाते हैं तथा नौजवानों , बच्चों से लेकर महिलाएं पत्थरबाजों की टोली में शामिल हो जाती हैं। इन सब घटनाओं के पीछे सभी के अपने-अपने दृष्टिकोण हो सकते हैं परंतु यह सत्य है कि सृष्टि का प्रत्येक मानव अपने जीवन में सुख शांति चाहता है, फिर ये लोग अपनी जान हथेली पर डालकर क्यों पत्थर फेंकते हैं ,सोचने पर मजबूर कर देता है।।                                साल 2011 में भारत सरकार ने कश्मीरी युवकों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना चालू की थी। इस छात्रवृत्ति योजना में 5000 कश्मीरी युवकों को  प्रत्येक वर्ष देश के अन्य हिस्सों में उच्च श...

क्या आपका आधार सुरक्षित है?

आज से कोई 7 साल पहले जब 2010 में आधार कार्ड बनने प्रारंभ हुए तब बड़ी उत्सुकता से लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई। तब शायद किसी के मस्तिष्क में यह प्रश्न उठा हो कि उंगलियों ...

करणी सेना और सांप्रदायिक आतंकवाद

कहने के लिए तो देश में लोकतंत्र और संविधान के निर्देशानुसार शासन व्यवस्था चलाई जा रही है। परंतु समाज में व्याप्त कुछ ऐसे सांप्रदायिक तत्व अपना मुंह ऊपर उठाए खड़े रहते है...