Skip to main content

लोक लुभावन और लोकतंत्र

गांधीजी और मैकियावेली ने मनुष्य के प्रति जो अपनी विचारधारा बनाई वह समुद्र के दो किनारों के जैसे थी। जहां गांधी जी मनुष्य को जन्म के आधार पर एक दयालू, ईमानदार और परोपकारी प्राणी मानते हैं वहीं मैकियावेली मनुष्य को उसके कार्यों के आधार पर स्वार्थी, क्रूर बताने का प्रयास करता है। हालांकि मैकियावेली की यह बात गलत ही साबित होती है कि मनुष्य हमेशा ही क्रूर होता है क्योंकि ऐसे तमाम लोग हुए जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक कार्यों, मानवता के लिए त्याग दिया चाहे वह नेल्सन मंडेला हों या महात्मा गांधी ।
                                वर्तमान समय में विश्व में लगभग सभी देश लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपना चुके हैं ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि लोगों के अधिकार और मानवता की बात हो परंतु परमाणु हथियार के युग में राष्ट्र हित और अपना हित अत्यंत ही महत्वपूर्ण हो चुका है। आजकल लोकलुभावन जो कि अंग्रेजी के पॉपुलिस्म शब्द से निकल के आया है लोकतंत्र के लिए एक खतरे का संकेत दे रहा है । चाहे वह अमेरिका का चुनाव हो जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने पहले अमेरिका की नीत अपना कर चुनाव जीता हो या फिर फिलीपींस के रोड्रिगो दुतर्ते हों जिन्होंने ड्रग को चुनाव जीतने में हथियार बनाया। लोकलुभावन के लिए 2014 का चुनाव भला कौन भूल सकता है जिसमें  भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक स्तर से प्रचार प्रसार कर लोकलुभावन रूपी अवधारणा को जनता के प्रति झोक दिया। यहां सवाल यह उठता है कि लोकलुभावन है क्या? लोकलुभावन को यदि हम परिभाषित करें तो कह सकते हैं कि ऐसे मुद्दे जिससे किसी पार्टी या किसी नेता को अप्रत्यक्ष रुप से लाभ होता है जिसमें वह सहानुभूति,  राष्ट्रभक्ति ,धार्मिक या युद्ध जैसे अनेक हथकंडों को अपनाता है। इन सब कारकों के होते हुए जनता सामाजिक ,आर्थिक, राजनीतिक और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को कहीं ना कहीं दोयम दर्जा दे देती है। इससे ना केवल जनता के अधिकारों का हनन होता है बल्कि लोकतंत्र को भी व्यापक तौर से नुकसान होने का भय होता है।
                            फ्रांस के शासक लुई 14 से लेकर वर्तमान समय तक ऐसे अनेक शासक हुए जिन्होंने लोकलुभावन को अपनी राजनीतिक प्रगति के लिए प्रयोग किया। 1947 में स्वतंत्रता मिलने के पश्चात जब कांग्रेस ने 1967 के चुनाव में अनेक राज्यों में हार का स्वाद चखा तो इसके पीछे अनेक कारण विद्दमान थे। इनमें से एक प्रमुख कारण था प्रभावशाली नेता की कमी। जब इंदिरा गांधी ने कमान संभाली तो वह देश की संपूर्ण व्यवस्था को अपने इर्द गिर्द घुमाने का प्रयास किया। इस समय देश की जनता को जो लोकलुभावन वादे किए गए उनमें से प्रमुख था 1969 का चुनाव जिसमें 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया और इसके पश्चात जब 1971 का युद्ध पाकिस्तान से भारत ने जीता तो उसने इंदिरा गांधी की प्रतिष्ठा को एक मसीहा के तौर पर भारत वासियों के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।  आंतरिक समस्याओं से निपटने के लिए देश के कई राज्यों में जातीय,क्षेत्रीय और भाषाई आधार पर अनेक नेता उभरकर सामने आए इनमें से जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर प्रमुख थे। जे पी आंदोलन ने कहीं ना कहीं एक प्रमुख भूमिका अदा की देश में राजनैतिक बदलाव लाने की। इन आंदोलनों से इंदिरा अपनी राजनीतिक छवि को जनता के प्रति किसी भी प्रकार से गिराना नहीं चाहती थीं और उसका परिणाम 1975 से 1977 तक आपातकाल के रूप में देश की जनता ने  भोगा । हालांकि आपातकाल को देखते हुए इंदिरा सरकार ने आगे चलकर कई सारे आर्थिक और सामाजिक योजनाएं चलाई जिनमें से 20 बिंदु प्रोग्राम और रजवाड़ों के प्रति जो कस्टम ड्यूटी पहले नहीं पड़ती थी देने का नया नियम ने जनता के प्रति उनकी राजनीतिक छवि को पुनः सकारात्मक किया।
                           2014 के चुनाव के पश्चात जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर चुनकर आए तो कई सारे लेखकों और राजनीतिक विश्लेषकों ने इनकी तुलना इंदिरा जी से करने लगे। तीन साल के शासनकाल के दौरान लिए गए कई सारे निर्णयों ने तानाशाही रवैया दिखाने का प्रयास किया। भारतीय जनता पार्टी और कहीं ना कहीं देश की संपूर्ण जनता नरेंद्र मोदी जी के इर्द गिर्द घूमने का प्रयास कर रही है इससे ना केवल एक व्यक्ति विशेष को केंद्र में रखने का बल मिला है बल्कि इससे लोकतंत्र की मूल भावना का कहीं ना कहीं हनन भी हो रहा है। 2014 के चुनाव के पश्चात चाहे वह राष्ट्रभक्ति का मुद्दा हो ,गौ मांस को लेकर एक विचार बनाने का प्रयास किया जा रहा हो या फिर भ्रष्टाचार को ही क्यों ना एक मुख्य मुद्दा बनाया जा रहा हो। यह सभी देश की मुख्य समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए देश की संपूर्ण जनता को लोकलुभावन की ओर आकर्षित कर रहे हैं जिससे विकल्प तो बंद होते ही हैं साथ ही साथ अधिकार भी बंद होने का खतरा रहता है। लोकतंत्र की मूल भावना ही अधिकार पर टिकी है चाहे वह व्यक्तिगत अधिकार हो या सामाजिक अधिकार फिर इस प्रकार से किए जा रहे लोकलुभावन वादे कैसे जनता के हित में हो सकते हैं और  देशहित की तो बात ही नहीं की जा सकती। अतः लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि देश को इन लोकलुभावन मुद्दों से बाहर कर देश का सर्वांगीण विकास किया जाए
                     सलमान अली

Comments

  1. भारतीय मानस लोकतंत्र को समझने के लिए अभी बालावस्था में है। हजारों वर्ष राजाओं, सुल्तानों, बादशाहों के राज में इस जनमानस ने व्यक्तिकेन्द्रित सत्ता देखी है । अतः व्यक्ति से ऊपर उठकर दलगत राजनीति इस लोकतंत्र में तभी आएगी जब जनमानस युवा होगा।इसमे अभी समय है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीय विक्रम आचार्य जी भारत को आप नए अर्थ में समेटते हुए बाल्यावस्था का तबका दे सकते हैं परंतु यदि हम इसके जड़ में जाकर देखें तो यह दुनिया का सबसे पुराना आधार दिखाता हुआ प्रतीत होता है जो कि लोकतंत्र को अपने में समेटे था।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कठुआ और उन्नाव बनाम समाज

मां मैं जा रही हूं..... शायद आसिफा के यही आखरी शब्द होंगे जब वह अपने घोड़ों को लेकर जंगल की ओर चराने के लिए गई होगी। कौन जानता था कि अब वह कभी भी लौट के नहीं आएगी? कौन जानता था कि उसके साथ एक पवित्र जगह पर इतना जघन्य अपराध किया जाएगा? एक 8 साल की मासूम बच्ची जिसको अभी अपना बायां और दायां हाथ तक पता नहीं था उसके साथ 8 दिनों तक एक पवित्र जगह पर ऐसा खेल खेला गया कि पूरी मानवता ही शर्मशार हो गई। वह मर ही गई थी लेकिन अभी कुछ बाकी था। अभी वह पुलिसवाला अपनी हवस को मिटाना चाहता था... रुको रुको अभी मारना नहीं मुझे भी हवस बुझानी है। यह खेल ही था जिसमें कुछ दरिंदे थे और एक मासूम बच्ची। जाहिर है कठुआ की खबर जैसे ही देश में फैली वह लोगों के रोंगटे खड़े कर गई। लेकिन इसके बाद भी कुछ तथाकथित हिंदुत्ववादी लोग उन दरिन्दों के  बचाव में  सड़कों पर उतर आए जिन्होंने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ ड्रग्स देकर बलात्कार किया। शायद वह उस बच्ची में धर्म तलाश कर रहे थे जो अभी मंदिर मस्जिद को ही सही मायने में नहीं पहचान पायी थी। पहचानती भी कैसे अभी तो वह वोट देने के काबिल भी नहीं हुई थी। मैंने भी जब खबर देख...

.....प्रयोग प्रशासन में?

प्रयोग शब्द अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है। इसी शब्द के माध्यम से विश्व को अनेक नए आयाम देखने को मिले। वह प्रयोग ही था जब हमने पोखरण फतह किया, वह प्रयोग ही था जब मनुष्य चांद पर गया, वह प्रयोग ही था जब एडिशन नौकरानी को कीड़ों का बना आमलेट खिला रहा था। इन सभी प्रयोगों को यदि ध्यान में रखकर किसी से पूछा जाए तो वह सफल ही कहेगा, भले ही पोखरण जैसे प्रयोगों से कितने ही इंसानों का जीवन खतरे में पड़ गया हो,भले ही एडिशन की नौकरानी बीमार पड़ गई हो। आज जब भारतीय प्रशासन में नए प्रयोग की बात कही जा रही है तो कई विद्वान इसको भी भारत के लिए सही कदम बता रहे हैं परंतु क्या वास्तव में यह प्रयोग भी पोखरण के प्रयोग की तरह अपनी कमियों को छुपा पाएगा ? यह भी एक पहेली है।                                  दरसल केंद्र सरकार नौकरशाही को लेकर एक अहम प्रयोग करने जा रही है। इस प्रयोग के जरिए लैटेरल एंट्री के माध्यम से भी लोग उच्च प्रशासनिक सेवा में जा स...

झूठा लोकतंत्र ही सही लेकिन लोकतंत्र तो है।

झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो , सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो । राहत इंदौरी की यह पंक्तियां भला कौन भूल सकता है। और खासकर आज के दौर में तो बिल्कुल ही नहीं जब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आदि  सभी पहलू  अपने नैतिकता नामक वस्त्र को छोड़ रहे हैं। यदि हम राहत इंदौरी की इन पंक्तियों को भारतीय राजनीति और भारतीय नेताओं से जोड़ दें तो किसी को अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए। वैसे तो राजनीति में झूठ एक कारगर हथियार होता है लेकिन भारतीय राजनीति के मामले में यह परमाणु हथियार का काम करता है। यदि भारतीय राजनीति के इतिहास की बात करें तो प्राचीन काल में हम जा सकते हैं लेकिन फिलहाल स्वतंत्रता आंदोलन के पश्चात की राजनीति को ही देखने का प्रयास करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन से ही उभरी जो की नैतिकता से ओतप्रोत थी । जाहिर है आगाज बहुत बेहतरीन हुआ परंतु जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता गया नए नए रास्ते निकलने लगे चुनाव जीतने के। इन तरीकों में राजनेताओं को सबसे ज्यादा जो तरीका भाया वह है झूठ का। राजनीति शास्त्र को जब हम एक विषय के रूप में पढ़ते हैं तो उसमें कई सारे उपविषय होते हैं जिनमे...

कासगंज का सच?

अक्सर लोगों द्वार यह सुनने को मिलता है कि अमेरिका का लोकतंत्र सबसे पुराना तो है लेकिन भारत का लोकतंत्रीय स्वरूप नया होते हुए भी दुनिया को एक मिसाल पेश कर रहा है। यहां इतनी विविधता के होते हुए भी लोग लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाते जा रहे हैं। आपस में कदम से कदम मिलाकर यहां के लोग भारत को ना केवल जमीन पर बल्कि अंतरिक्ष तक विश्व के सामने एक बेहतरी के साथ खड़ा कर रहे हैं । परंतु कुछ उपद्रवी लोगों द्वारा समाज में एक दूसरे के प्रति नफरत पैदा कर देश को पीछे धकेलने का काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य के कासगंज में भी कुछ उपद्रवियों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई और वह थोड़े बहुत कामयाब भी हुए। ये उपद्रवी केवल एक धर्म या जाति में नहीं हैं बल्कि प्रत्येक जगह कुछ मात्रा में मिल जाते हैं जो कि पूरे  समाज को नकारात्मक दिशा की ओर मोड़ देते हैं।                                   गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के कासगंज में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां  ...

2G घोटाला औए सीबीआई

समय के साथ परिवर्तन सकारात्मक दिशा में होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। 7 साल में हमारे देश के अंदर संचार क्षेत्र में एक क्रांति देखने को मिली हम 2 जी से 4जी चलाकर आनंद लेने लगे परं...

गंगा सफाई और नई परियोजनाएं

नव वर्ष 2018 के शुरुआत में जब ठंड अपने चरम बिंदु की ओर अग्रसर है तो वहीं गंगा जैसी तमाम नदियां अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं। अमूमन दिसंबर-जनवरी के समय गंगा वाराणसी में संतोषजनक जल स्तर के साथ बहती है । लोग नए साल का शुभारंभ गंगा में डुबकी लगाकर करते हैं परंतु साल 2018 के आगमन में ही वाराणसी के घाट जल से दूर हो गए हैं। वाराणसी में गंगा, घाट से करीब 30 फिट दूर बह रही है। जिन नदियों के किनारे सिंधु से लेकर मिस्र जैसी दुनिया की बड़ी-बड़ी सभ्यताएं पली-बढ़ी उन्हीं जीवन रूपी नदियों का लोग ऐसा हाल कर देंगे यह विचलित कर देता है । खासतौर पर तब और ज्यादा जब गंगा जैसी नदियों का , जिनको भारत के बुद्धजीवियों ने आस्था के साथ जोड़ा था। उन्होंने शायद यह नहीं सोचा होगा की आस्था के नए रुप भी आने वाली पीढ़ी निकाल लेगी। बहरहाल जो भी हो हालात अत्यंत दुश्वारियों से सुशोभित हो चुके हैं।                      90 के दशक में जब गंगा की हालत अत्यंत बुरी होने लगी तब सरकार का ध्यान इस ओर गया। सन 1986 में जब ...

पत्थरबाज और कश्मीर

स्वर्ग के नाम से मशहूर कश्मीर वर्तमान में पत्थर फेंकने वाले लोगों से गुलजार नजर आता है। स्वतंत्रता के पश्चात वर्तमान तक कश्मीर में कभी भी स्थाई शांति देखने को नहीं मिली ।  कुछ समय शान्ति रहने के पश्चात घाटी ओखी  चक्रवात की तरह ऊफान मारने लगती है। अलगाववादी पुनः सक्रिय हो जाते हैं तथा नौजवानों , बच्चों से लेकर महिलाएं पत्थरबाजों की टोली में शामिल हो जाती हैं। इन सब घटनाओं के पीछे सभी के अपने-अपने दृष्टिकोण हो सकते हैं परंतु यह सत्य है कि सृष्टि का प्रत्येक मानव अपने जीवन में सुख शांति चाहता है, फिर ये लोग अपनी जान हथेली पर डालकर क्यों पत्थर फेंकते हैं ,सोचने पर मजबूर कर देता है।।                                साल 2011 में भारत सरकार ने कश्मीरी युवकों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना चालू की थी। इस छात्रवृत्ति योजना में 5000 कश्मीरी युवकों को  प्रत्येक वर्ष देश के अन्य हिस्सों में उच्च श...

क्या आपका आधार सुरक्षित है?

आज से कोई 7 साल पहले जब 2010 में आधार कार्ड बनने प्रारंभ हुए तब बड़ी उत्सुकता से लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई। तब शायद किसी के मस्तिष्क में यह प्रश्न उठा हो कि उंगलियों ...

जाति और भारत

जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और अरुणाचल से लेकर राजस्थान तक फैले भारत में सैकड़ों जातियों का निवास है। जाति भारतीय व्यवस्था का एक अभिन्न अंग है।वर्तमान में आप बिना जाती व्यवस्था के भारत की कल्पना शायद नहीं कर पाएंगे। भारत की जाति व्यवस्था ने हिन्दू जीवन शैली के साथ-साथ मुस्लिम और ईसाई धर्म को भी प्रभावित किया है।                इतिहास की बात की जाए तो प्राचीन व्यवस्था में जाति का कोई अस्तित्व नहीं था। घुमक्कड़ी जीवन से जब मनुष्य स्थायी जीवन की ओर अग्रसर हुआ तब व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ परिवर्तन करने पड़े।इसी क्रम में वर्ण व्यवस्था भी अस्तित्व में आयी। वर्ण व्यवस्था में काम के आधार पर लोगों को एक दूसरे से पृथक किया गया। इतिहासकारों का मानना है कि उस समय लोकतांत्रिक व्यवस्था विद्यमान थी अतः किसी भी कार्य को करने के लिए लोग स्वतंत्र थे। इसप्रकार एक सामाजिक व्यवस्था ने जन्म ले लिया होगा। यहाँ यह प्रश्न दिमाक में आता है कि क्या कोई मनुष्य स्वेछा से किसी काम को करने लिए स्वयं राजी हो गया होगा या फिर उसे मजबूर किया गया ? यदि मनुष्य ...

करणी सेना और सांप्रदायिक आतंकवाद

कहने के लिए तो देश में लोकतंत्र और संविधान के निर्देशानुसार शासन व्यवस्था चलाई जा रही है। परंतु समाज में व्याप्त कुछ ऐसे सांप्रदायिक तत्व अपना मुंह ऊपर उठाए खड़े रहते है...