Skip to main content

.....प्रयोग प्रशासन में?

Image result for image upscप्रयोग शब्द अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है। इसी शब्द के माध्यम से विश्व को अनेक नए आयाम देखने को मिले। वह प्रयोग ही था जब हमने पोखरण फतह किया, वह प्रयोग ही था जब मनुष्य चांद पर गया, वह प्रयोग ही था जब एडिशन नौकरानी को कीड़ों का बना आमलेट खिला रहा था। इन सभी प्रयोगों को यदि ध्यान में रखकर किसी से पूछा जाए तो वह सफल ही कहेगा, भले ही पोखरण जैसे प्रयोगों से कितने ही इंसानों का जीवन खतरे में पड़ गया हो,भले ही एडिशन की नौकरानी बीमार पड़ गई हो। आज जब भारतीय प्रशासन में नए प्रयोग की बात कही जा रही है तो कई विद्वान इसको भी भारत के लिए सही कदम बता रहे हैं परंतु क्या वास्तव में यह प्रयोग भी पोखरण के प्रयोग की तरह अपनी कमियों को छुपा पाएगा ? यह भी एक पहेली है।
                                 दरसल केंद्र सरकार नौकरशाही को लेकर एक अहम प्रयोग करने जा रही है। इस प्रयोग के जरिए लैटेरल एंट्री के माध्यम से भी लोग उच्च प्रशासनिक सेवा में जा सकेंगे। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने इस आशय की औपचारिक अधिसूचना जारी करते हुए संयुक्त सचिव के 10 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। 40 साल का कोई भी ग्रेजुएट जिसके पास सार्वजनिक या निजी क्षेत्र में काम करने का कम से कम 15 साल का अनुभव हो इसके लिए आवेदन कर सकता है। ये नियुक्तियां फिलहाल राजस्व, वित्तीय सेवा, आर्थिक मामले, किसान कल्याण, सड़क परिवहन और हाईवे शिपिंग व पर्यावरण विभाग में होंगी।
                                 भारतीय प्रशासन में इस प्रकार के प्रयोग की बात करना कोई नई बात नहीं है। एक लंबे अरसे से अनेक विशेषज्ञ इसमें परिवर्तन के अलग-अलग रास्ते सुझाते आए हैं। नोकरशाही में लैटेरल एंट्री का प्रस्ताव पहली बार 2005 में बने प्रशासनिक सुधार आयोग की रिपोर्ट में आया था। 2005 से लेकर वर्तमान तक किसी सरकार ने इस प्रस्ताव से संबंधित एक्शन नहीं लिया। क्यों नहीं लिया यह भी अपने आप में एक प्रश्न है। कारण तो कई रहे होंगे वरना 13 साल कोई कम समय तो होता नहीं। इन कारणों में क्या राजनीतिक कारण हो सकता है? यदि ऐसा है तो मोदी सरकार क्यों इस प्रस्ताव पर अमल करती नजर आ रही है? जबकि देश में कहीं ना कहीं राजनीतिक आस्थिरता दिख रही है। तो फिर क्या मोदी सरकार पर कोई अन्य दबाव काम कर रहा है जो राजनीति दबाव से अधिक है?  क्या वह कार्पोरेट का दबाव हो सकता है? यदि कॉर्पोरेट का दबाव है तो मोदी सरकार क्यों दबाव में आई ? यह भी एक बड़ा प्रश्न है। मैं समझ सकता हूं कि इन प्रश्नों से आपका मस्तिष्क भी पूरी तरह घूम रहा होगा जैसे कि मेरा । मगर किया भी क्या जा सकता है, सरकार कुछ इस प्रकार से घुमा ही रही है।
                           प्रश्न तो कई हैं और इन्हीं प्रश्नों के साथ कुछ विशेषज्ञ सरकार के साथ खड़े भी नजर आते हैं। उनका मानना है की सरकार लैटेरल एंट्री के माध्यम से होनहार लोगों को मौका दे रही है और इससे प्रशासन को एक मजबूती प्रदान की जा सकती है। इसमें कुछ विशेषज्ञ एक नई भारतीय प्रबंधन सेवा के पक्ष में भी नजर आते हैं। लेकिन क्या प्रशासन का एकमात्र उद्देश्य प्रबंधन करना है, यदि ऐसा है तो फिर नीतिशास्त्र जैसे विषय को मुख्य परीक्षा में क्यों रखा गया ? इसके साथ ही कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि परीक्षा का पैटर्न ऐसा है कि सिविल सेवक एक किताब तक सीमित हो जाते हैं। एक मायने में वह सही भी हो सकते हैं परंतु प्रश्न तो फिर खड़ा होता है। पहला तो यही कि यदि विशेषज्ञ ऐसा मानते हैं तो परीक्षा का पैटर्न ही क्यों नहीं व्यवहारिक करते ? दूसरा यह कि सिविल सेवा में चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग पर फिर इतना पैसा क्यों खर्चा करते हैं ,जब वह किताब तक ही सीमित हैं। जाहिर है कि विशेषज्ञ अपने आप में तो सही हो सकते हैं परंतु एक व्यवहारिक अर्थ में तो उनके भी विचार कुछ सही सामंजस्य स्थापित करने में विफल ही प्रतीत हो रहे हैं।
                           अब यदि हम सरकार के लैटेरल एंट्री संबंधी फैसले के कुछ सकारात्मक पहलू पर नजर दौड़ाएं तो इसमें अनेक परतें दिखती प्रतीत होती हैं। सरकार के इस कदम को अच्छा भी कहा जा सकता है क्योंकि इससे सरकारी दायरे के बाहर मौजूद प्रतिभा को सरकार के काम करने के तौर तरीकों को समझने का मौका मिलेगा। इसके साथ-ही-साथ वह बंद माहौल भी दूर हो सकता है जहां अभी तक केवल आईएएसई पहुंच पाते थे। इस कदम का एक और प्रभाव यह भी होगा कि जब दूसरे लोग बाहर से आएंगे तो एक प्रतिस्पर्धा भी पैदा होगी। ऐसे में हमारे लोकसेवक जो सयुंक्त सचिव के रूप में काम कर रहे हैं वह भी कहीं ना कहीं विशेषज्ञता हासिल करने की ओर झुकेंगे। इससे भारतीय प्रशासन में एक नया आयाम स्थापित हो सकता है। पहलू तो कई दिख रहे हैं परंतु पुनः कई प्रश्न भी उभर जाते हैं। जैसे क्या प्रतिस्पर्धा से लोक सेवकों के बीच खींचतान का माहौल नहीं उभरेगा? यदि यह खींचतान का माहौल उभरा तो फिर आप समझ ही सकते हैं कि प्रशासन किस रुप में हमारे सामने आएगा। इसके अलावा यह भी शंका बार-बार उभर रही है कि सरकार ने जो 10 संयुक्त सचिव के पदों पर आवेदन मांगा है वह सीधे साक्षात्कार के माध्यम से ही क्यों भरे जा रहे हैं, जबकि सरकार ग्रुप सी व ग्रुप डी के साक्षात्कार को धांधली के कारण समाप्त कर चुकी है। तो फिर क्या सरकार व्यापारिक घरानों को मौका देना चाहती है? कुछ लोगों के विचार इससे भिन्न हो सकते हैं। विचार भिन्न होते हुए उनको यह सोचने की जरूरत कि सरकार इन पदों को संघ लोक सेवा आयोग से क्यों नहीं भर रही है? यदि सरकार जिम्मेदारी सौंपती तो जनता का विश्वास भी बना रहता और एक बेहतर प्रतिभा को मौका भी मिलता। बहरहाल प्रश्न तो कई हैं और शंकाएं उससे भी ज्यादा। लेकिन इतना जरूर है कि जिसने आईएएस बनने का सपना देखा था और नहीं बन पाया उसको पीछे के दरवाजे से एक मौका तो दे ही दिया है मोदी सरकार ने। अब वह मंत्री से जुगाड़ कर के अंदर आएं या अपनी प्रतिभा की बदौलत यह उनकी परेशानी।

Comments

  1. कॉर्पोरेट जगत के अलावा उन संबंधियों या संघ के चहितों को भी प्रशासन में आने का मौका तो मिलेगा ही। राजनीति का बढ़ता ऐसा हस्तछेप खास कर उच्य पद के चयन में वो भी जब एक निरपेक्ष और अभी तक बिना दाग लगी संस्था संघ लोक सेवा आयोग अपना कार्य कर रही है,जो अभी तक किसी भ्रस्टाचार्य मे लिप्त न रही हो।अत्यंत दुखद निर्णय है।

    ReplyDelete
  2. कॉर्पोरेट जगत के अलावा उन संबंधियों या संघ के चहितों को भी प्रशासन में आने का मौका तो मिलेगा ही। राजनीति का बढ़ता ऐसा हस्तछेप खास कर उच्य पद के चयन में वो भी जब एक निरपेक्ष और अभी तक बिना दाग लगी संस्था संघ लोक सेवा आयोग अपना कार्य कर रही है,जो अभी तक किसी भ्रस्टाचार्य मे लिप्त न रही हो।अत्यंत दुखद निर्णय है।

    ReplyDelete
  3. प्रिय सलमान लेख से पहले आपको पवित्र रमजान महीने और मुबारक ईद की ढेरों शुभकामनायें | ईद आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख -समृद्धि और शुभ स्वास्थ्य का उपहार लेकर आये | ये ईद आप सबके बल्कि हम सब और देश, समाज के लिए सुख , शांति और आपसी भाईचारे का पैगाम लेकर आये | पुनः ईद मुबारक |

    ReplyDelete
    Replies
    1. Renu जी आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
      इसके साथ ही ईद की आपको भी बहुत बहुत मुबारकबाद।

      Delete
  4. प्रिय सलमान -- सरकार के नौकरशाही को लेकर नए प्रयोग पर लिका गया लेख बहुत ही सारगर्भित है | सबसे बड़ी बात कि आपने इसे बड़ी ही सादगी से लिखा है | सच में अगर कोई आलोचक या समीक्षक ना हो तो सरकार के अच्छे बुरे कार्यों का सही मूल्याङ्कन कौन करेगा ?आपने बड़ी ही सुघड़ता से समीक्षा लेख लिखा है | सरकार के नित नए प्रयोग कैसे रहेंगे ये तो भविष्य ही बताएगा पर उनका लोक हित में होना बहुत जरूरी है | भारतीय प्रशासनिक सेवा बहुत ही प्रतिष्ठित सेवा है इसे सचमुच सरकारी दबाव से दूर रहने का अधिकार रहना चाहिए | सरकार को इन नीतियों पर पारदर्शिता से काम करना चाहिए |लेख लिए आपको हार्दिक बधाई | सस्नेह -----

    ReplyDelete
    Replies
    1. Renu जी अपने अपना कीमती समय निकाल कर लेख पर अपनी प्रतिक्रिया दी इसके लिए मैं आपका शुक्रगुजार हूँ।
      आपका ऐसे ही हौसला बढ़ाना हम जैसे लेखकों को लिखने के लिए प्रेरित करता है।
      जिस प्रकार से आपने लेख को विस्तार देते हुए प्रतिक्रिया, उसके लिए आपका आभारी हूँ।
      आपका पुनः आभार।।

      Delete
    2. जी प्रथम भाई यह एक खेल है जो शायद हम समझ पाएं।
      लेख पर प्रतिक्रिया देने के लिए आपका आभार।।

      Delete
  5. सारगर्भित एवं विचारणीय लेख।

    ReplyDelete
    Replies
    1. Ravindra ji आपका बहुत बहुत आभार।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

झूठा लोकतंत्र ही सही लेकिन लोकतंत्र तो है।

झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो , सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो । राहत इंदौरी की यह पंक्तियां भला कौन भूल सकता है। और खासकर आज के दौर में तो बिल्कुल ही नहीं जब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आदि  सभी पहलू  अपने नैतिकता नामक वस्त्र को छोड़ रहे हैं। यदि हम राहत इंदौरी की इन पंक्तियों को भारतीय राजनीति और भारतीय नेताओं से जोड़ दें तो किसी को अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए। वैसे तो राजनीति में झूठ एक कारगर हथियार होता है लेकिन भारतीय राजनीति के मामले में यह परमाणु हथियार का काम करता है। यदि भारतीय राजनीति के इतिहास की बात करें तो प्राचीन काल में हम जा सकते हैं लेकिन फिलहाल स्वतंत्रता आंदोलन के पश्चात की राजनीति को ही देखने का प्रयास करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन से ही उभरी जो की नैतिकता से ओतप्रोत थी । जाहिर है आगाज बहुत बेहतरीन हुआ परंतु जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता गया नए नए रास्ते निकलने लगे चुनाव जीतने के। इन तरीकों में राजनेताओं को सबसे ज्यादा जो तरीका भाया वह है झूठ का। राजनीति शास्त्र को जब हम एक विषय के रूप में पढ़ते हैं तो उसमें कई सारे उपविषय होते हैं जिनमे...

कठुआ और उन्नाव बनाम समाज

मां मैं जा रही हूं..... शायद आसिफा के यही आखरी शब्द होंगे जब वह अपने घोड़ों को लेकर जंगल की ओर चराने के लिए गई होगी। कौन जानता था कि अब वह कभी भी लौट के नहीं आएगी? कौन जानता था कि उसके साथ एक पवित्र जगह पर इतना जघन्य अपराध किया जाएगा? एक 8 साल की मासूम बच्ची जिसको अभी अपना बायां और दायां हाथ तक पता नहीं था उसके साथ 8 दिनों तक एक पवित्र जगह पर ऐसा खेल खेला गया कि पूरी मानवता ही शर्मशार हो गई। वह मर ही गई थी लेकिन अभी कुछ बाकी था। अभी वह पुलिसवाला अपनी हवस को मिटाना चाहता था... रुको रुको अभी मारना नहीं मुझे भी हवस बुझानी है। यह खेल ही था जिसमें कुछ दरिंदे थे और एक मासूम बच्ची। जाहिर है कठुआ की खबर जैसे ही देश में फैली वह लोगों के रोंगटे खड़े कर गई। लेकिन इसके बाद भी कुछ तथाकथित हिंदुत्ववादी लोग उन दरिन्दों के  बचाव में  सड़कों पर उतर आए जिन्होंने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ ड्रग्स देकर बलात्कार किया। शायद वह उस बच्ची में धर्म तलाश कर रहे थे जो अभी मंदिर मस्जिद को ही सही मायने में नहीं पहचान पायी थी। पहचानती भी कैसे अभी तो वह वोट देने के काबिल भी नहीं हुई थी। मैंने भी जब खबर देख...

मृतक का बैंक में जमा पैसा कैसे जानें?

आर्थिक नीतियों के बदलाव के पश्चात बैंकिंग प्रणाली कहीं ना कहीं हमारे लिए अति आवश्यक हो गई है। इसी बैंकिंग प्रणाली को लेकर तब कई सारे प्रश्न दिमाक में उठते हैं जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है। जैसे मृत्यु के पश्चात बैंक खाते का क्या होता है ? क्या पैसा बैंक का हो जाता है? क्या बैंक उस पैसे को व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को दे देता है? या फिर उसको किसी फंड में जमा कर दिया जाता है? दरअसल यह पैसा उसी अकाउंट में पड़ा रहता है और एक लंबे समय अंतराल के पश्चात ऐसे अकाउंट को निष्क्रिय घोषित कर दिया जाता है। कुछ दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट सामने आई जिसके अनुसार बैंकों में हजारों करोड़ रुपए ऐसे पड़े हैं जिनका कोई दावेदार ही नहीं है। ऐसा उन स्थितियों में होता है जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है या फिर किसी के बहुत से बैंकों में खाते होते हैं। मौत होने की स्थिति में नॉमिनी पैसों के लिए दावा तो कर सकता है लेकिन कई बार नॉमिनी को खाते के बारे में जानकारी ही नहीं होती है। और यदि जानकारी होती भी है तो कुछ दस्तावेजों की कमी के वजह से भी दावा नहीं हो पाता है।भारतीय रिज...

खेल अंको का !

वर्तमान में पूरा विश्व एक भागदौड़ भरी व्यवस्था में जकड़ता चला जा रहा है। सभी चाहते हैं कि वह जल्दी से जल्दी तरक्की कर अपना जीवन उच्च पैमाने पर स्थापित कर लें। यह उच्च पैमाना शायद ही किसी के लिए नैतिकता, परोपकार, या सामाजिक पहलू के इर्द-गिर्द घूमता हो क्योंकि वर्तमान वातावरण को देखते हुए यही लग रहा है कि सभी डेटा के पैमाने पर ही अपने को ऊंचा स्थापित करना चाहते हैं। इसमें कोई अपने Facebook फॉलोवर्स बढ़ाना चाहता है तो कोई लाइक,कमेंट बढ़ने पर ही खुश हो जाता है। यह सब व्यवस्था जो चल रही है वह कोई नई नहीं है बस साधन और तरीके बदल गए हैं। बचपन की वह घटना भी एक डेटा रूपी ही खेल था जब पहली बॉल पर आउट होने वाली बॉल को ट्राई बॉल बना कर 1 ओवर के डेटा को 6 की जगह 7 कर देते थे। हम उसको हमेशा खेल-खेल में ही लेते रहे हैं। अब यही खेल यदि कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर हमारी सरकारें भी करने लगी हैं तो भला हमें बुरा क्यों लगना चाहिए। एक खेल ही तो है जिसमें जीरो और दशमलव के इधर-उधर होने से करोड़ों लोगों के जीवन यापन पर प्रभाव पड़ता है। इसी को देखते हुए सरकार भी अब ट्राई बॉल का मजा लेना चाह रही है। वह भी देखन...

करणी सेना और सांप्रदायिक आतंकवाद

कहने के लिए तो देश में लोकतंत्र और संविधान के निर्देशानुसार शासन व्यवस्था चलाई जा रही है। परंतु समाज में व्याप्त कुछ ऐसे सांप्रदायिक तत्व अपना मुंह ऊपर उठाए खड़े रहते है...

PNB घोटाला और नीरव वापसी का जुमला

ब्रिटिश राज से जब हम आजाद भारत में प्रवेश हुए तब समानता रूपी अवधारणा प्रमुख थी। इसी अवधारणा को आधार बनाते हुए हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान के भाग तीन में मूल अधिकार के तहत सबको समानता प्रदान करने का प्रयास किया। सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व कानूनी रूपी समानता की बात राजनेता से लेकर न्यायाधीशों की जुबान पर रहती है। परंतु जमीनी हकीकत में स्थिति अत्यंत भिन्न प्रकार से देखने को मिलती है। जब कोई साधारण व्यक्ति किसी बैंक से लोन लेने का प्रयास करता है तो उसको प्रारंभिक स्थिति से लेकर लोन प्राप्त होने की स्थिति के बाद तक अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। बैंक मैनेजर से लेकर बैंक के चपरासी तक उस व्यक्ति को निचोड़ने में लग जाते हैं। बमुश्किल ही सही यदि लोन किसी प्रकार पास भी हो गया तो उसके पश्चात व्यक्ति का जीवन दोहरे डर में प्रारंभ हो जाता है। एक डर बैंक के पैसे को लौटाने का, जो व्यक्ति के जगने के साथ-साथ उसके नींद तक में समा जाता है और दूसरा डर व्यक्ति को सामाजिक तौर पर तोड़ने का काम प्रारम्भ कर देता है। डर हो भी क्यों ना क्योंकि 6 महीने के अंदर बैंक के कर्मचारी बीस हजार र...

कासगंज का सच?

अक्सर लोगों द्वार यह सुनने को मिलता है कि अमेरिका का लोकतंत्र सबसे पुराना तो है लेकिन भारत का लोकतंत्रीय स्वरूप नया होते हुए भी दुनिया को एक मिसाल पेश कर रहा है। यहां इतनी विविधता के होते हुए भी लोग लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाते जा रहे हैं। आपस में कदम से कदम मिलाकर यहां के लोग भारत को ना केवल जमीन पर बल्कि अंतरिक्ष तक विश्व के सामने एक बेहतरी के साथ खड़ा कर रहे हैं । परंतु कुछ उपद्रवी लोगों द्वारा समाज में एक दूसरे के प्रति नफरत पैदा कर देश को पीछे धकेलने का काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य के कासगंज में भी कुछ उपद्रवियों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई और वह थोड़े बहुत कामयाब भी हुए। ये उपद्रवी केवल एक धर्म या जाति में नहीं हैं बल्कि प्रत्येक जगह कुछ मात्रा में मिल जाते हैं जो कि पूरे  समाज को नकारात्मक दिशा की ओर मोड़ देते हैं।                                   गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के कासगंज में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां  ...

पत्थरबाज और कश्मीर

स्वर्ग के नाम से मशहूर कश्मीर वर्तमान में पत्थर फेंकने वाले लोगों से गुलजार नजर आता है। स्वतंत्रता के पश्चात वर्तमान तक कश्मीर में कभी भी स्थाई शांति देखने को नहीं मिली ।  कुछ समय शान्ति रहने के पश्चात घाटी ओखी  चक्रवात की तरह ऊफान मारने लगती है। अलगाववादी पुनः सक्रिय हो जाते हैं तथा नौजवानों , बच्चों से लेकर महिलाएं पत्थरबाजों की टोली में शामिल हो जाती हैं। इन सब घटनाओं के पीछे सभी के अपने-अपने दृष्टिकोण हो सकते हैं परंतु यह सत्य है कि सृष्टि का प्रत्येक मानव अपने जीवन में सुख शांति चाहता है, फिर ये लोग अपनी जान हथेली पर डालकर क्यों पत्थर फेंकते हैं ,सोचने पर मजबूर कर देता है।।                                साल 2011 में भारत सरकार ने कश्मीरी युवकों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना चालू की थी। इस छात्रवृत्ति योजना में 5000 कश्मीरी युवकों को  प्रत्येक वर्ष देश के अन्य हिस्सों में उच्च श...

हीरे का डर?

हीरे की तमन्ना लिए लोग ना जाने कितना चिंतन कर डालते होंगे क्योंकि हीरे की कुछ पहचान ही ऐसी है। कहते हैं कि हीरा अर्श से फर्श पर फेंकने में भी देरी नहीं करता। यह बात भले ही असहज लगे पर इतिहास के पन्नों में हीरा सबसे खतरनाक खलनायक रहा है। कल तक नीरव मोदी और मेहुल चोकसी हीरे का पर्याय हुआ करते थे परंतु आज उसी हीरे ने दोनों को कोयले के खान में झोंक दिया है। ऐश्वर्या और समृद्धि के लिए विख्यात हीरा एक पारदर्शी रत्न है। यह है तो सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ परंतु नाजुक दिलों को चुटकी में लूट लेता है। ऐतिहासिक परिपेक्ष्य में बात की जाए तो इसी हीरे के अनेक दीवाने हुए और उसी दीवानगी में सब कुछ लुटा गए। विश्व का नूर माना जाने वाला कोहिनूर लंदन से लेकर लखनऊ की छोटी छोटी गलियों में विख्यात है।शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जो कोहिनूर को पाना ना चाहेगा। परंतु कोहिनूर का इतिहास इसे बेनूरियत रूपी कुर्ता पहना देता है। दरसल कोहिनूर जहां कहीं भी गया वहां के लोगों का दिल तो अवश्य लूटा परंतु साथ में दिल वालों को भी सदा के लिए लूट लिया। कोहिनूर ने जितना ज्यादा सफर किया उतना ही ज्यादा दुनिया को तबाह भी क...