Skip to main content

राहुल जी का मंदिर दर्शन और मोदी जी का मस्जिद प्रेम कुछ कह रहा है?

2019 के चुनाव में भले ही थोड़ा समय हो लेकिन उसकी आहट ने पार्टियों से लेकर नेताओं को जगा तो दिया ही है। भले ही 2014 के बाद हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार ना मिला हो लेकिन आने वाले चुनाव को देखकर ऐसा लग रहा है कि नेताओं को तो कम से क एक बढ़िया रोजगार मिल ही गया है। यही नहीं माननीय नेता जी के साथ-साथ उन युवाओं को भी दिहाड़ी मजदूरी मिल ही जाएगी जो तैयार बैठे हैं नेता जी की रैली में जाने के लिए।

इस रैली में जाने के लिए युवा फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी में काफी तैयारी भी कर चुके हैं। पिछले दिनों राहुल जी के मंदिर प्रवेश को लेकर इतनी गहन चर्चाएं हुईं इन यूनिवर्सिटीज में कि ऐसा लगा मानो दुनिया का सबसे बड़ा वाद-संवाद यहीं हो रहा हो और यह सबसे बड़ा मुद्दा भी हो।
rahul mandir photo/pti के लिए इमेज परिणाम
photo;pti
इस गहन चर्चा का संवाद यह निकला कि राहुल गांधी को भी प्रूफ करना पड़ा कि भाई हम भी हिंदू ही हैं भले ही थोड़े उदारवादी ही सही। इसको लेकर राहुल गांधी इतने गंभीर हो गए कि उनको मानसरोवर की यात्रा भी करनी पड़ी। अब ऐसी ही कुछ गहन चर्चा मोदी जी के मस्जिद प्रवेश पर भी हो रही है।

यदि आपको पता नहीं कि मोदी जी एक मस्जिद में गए हैं तो इसका मतलब आप दुनिया की बेहतरीन यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने से चूक गए। क्योंकि राहुल के मंदिर प्रवेश पर जैसा वाद-संवाद हुआ वैसा ही अब मोदी जी के मस्जिद प्रवेश पर भी हो रहा है और अभी भी सुचारु रुप से चालू है। यदि आप अभी भी इन यूनिवर्सिटी से नहीं जुड़ पाए हैं तो कृपया करके facebook और WhatsApp अपने फोन में डाउनलोड कर लीजिए; आप भी इस बहस में हिस्सेदार हो जाएंगे।

इस बहस में कुछ लोग मोदी जी के मस्जिद प्रेम को देखकर अपने आंख-कान सिकोड़ लिए हैं। वह राहुल गांधी के मंदिर प्रवेश पर जिस प्रकार पूरी तन्मयता के साथ बहस कर रहे थे अब मोदी जी के मस्जिद प्रवेश पर उतनी ही तन्मयता के साथ शांत बैठे हैं। इस बीच वह लोग सक्रिय हो गए हैं जो पहले शांत बैठे थे। अब यह लोग मोदी जी के हिंदू होने पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
modi masjid photo/pti के लिए इमेज परिणाम
photo:pti

लेकिन मैं तो यही कहूंगा कि अरे भाई हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है और आप लोग भी संविधान की प्रस्तावना को पढ़िए। मंदिर और मस्जिद प्रवेश पर हिंदू या मुस्लिम होने का जिस प्रकार से सर्टिफिकेट दिया जा रहा है यह केवल और केवल दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी, व्हाट्सएप्प यूनिवर्सिटी में ही दिया जा सकता है। हमारे प्रधान सेवक और कांग्रेस अध्यक्ष बेचारे क्या करें आखिर इस बहस का हिस्सा तो बन ही गए हैं। तथाकथित लोगों द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया जा चुका है। लेकिन कुछ तो है जो हमें समझना पड़ेगा? तो चलिए इस मंदिर-मस्जिद प्रेम को समझने के लिए आपको लिये चलते हैं 2014 के पहले। यह बताने की जरूरत तो मैं नहीं समझता था लेकिन बता ही देता हूँ कि 2014 के पहले ऐसा क्या माहौल तैयार किया गया।

दरअसल 2014 के चुनाव से पहले कोई भी मुद्दा बचा नहीं था जिसको लेकर बीजेपी ने पोस्टर ना लगवाए हों, चाहे वह 'बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार' हो या 'बहुत हुआ पेट्रोल पर वार अबकी बार मोदी सरकार' हो। जनता भी कांग्रेस से इतर जाकर कुछ नया विकल्प देखना चाहती थी और उस पर गुजरात के मोदी जी के चेहरे ने तो मानो रिझा ही लिया। जनता को लगा देश सोने की चिड़िया फिर से बन जाएगा, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख भी आ ही जाएंगे। इससे कम से कम उनके पास चार पहिए की एक अल्टो तो हो ही जाएगी, लेकिन पिछले लगभग 1500 दिन किस प्रकार बीते यह वही बता सकता है जिसने धर्म-जाति से बाहर निकलकर कुछ सोचा हो।

अब लोकसभा का चुनाव फिर वही है, मुद्दे भी फिर वही हैं और जनता भी वही है लेकिन बदला है बस साल जो 2014 से 2019 हो गया है। तो अब 2019 में किस प्रकार से सत्ता हासिल की जाए यह राजनेताओं के लिए बड़ा प्रश्न होगा लेकिन हमारे लिए प्रश्न यह है कि अब जब वही मुद्दे हैं तो किसको सत्ता में लाया जाए? सत्ता तो पिछले कई दशकों से इन्हीं मुद्दों के सहारे हासिल की जाती रही है। लेकिन जब थोड़ा वोट प्रतिशत इधर-उधर कतराने लगता है तब वहां बचता है एक मंदिर और एक मस्जिद। जब बीजेपी 2014 में एक बड़े बहुमत के साथ सत्ता में आई तब उसको मात्र 31.08 प्रतिशत ही वोट मिला था। वहीं दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 19.3 प्रतिशत। तो अब इस वोट प्रतिशत के आंकड़े को किस प्रकार से बदला जाए कि सत्ता का सुख भोगने को मिल जाए।

यही कारण है कि बीजेपी इस प्रयास में लग गई है कि उससे जो तबका नाराज हो चुका है उसकी भरपाई एक नए तबके के वोट प्रतिशत से कर दी जाए जिससे उसका वोट प्रतिशत कुछ ऐसा बना रहे जहां से वह बहुमत के आंकड़े को छू ले। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस जुगाड़ में लग गए हैं कि जो उनकी पार्टी का वोट प्रतिशत 20 प्रतिशत के पास आ गया था उसको दोगुना कैसे किया जाए। जनता का क्या वह तो आज भी बेचारी इधर-उधर भटक ही रही है और बेचारी वोट प्रतिशत के खेल में पिस रही है। जिसमें चाहे वह युवा हो जो रेलवे का ऑनलाइन पेपर देने के लिए 1000 किमी का सफर तय कर रहा हो या चाहे वह किसान हो जो समझ ही नहीं पा रहा उसकी पैदावार का कुछ हो क्यों नहीं पा रहा।

Comments

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. वाह सलमान ! बहुत खूब लिखा आपने अवसरवादी राजनीती पर !!!!!!!!!! ये लोग मन्दिर मस्जिद झांककर अपनी चुनावी रोटियां सकने से बाज नहीं आयेंगे -- जनता तो पुराने ढर्रे पर चलने को ही मजबूर रहेगी | सस्नेह --

    ReplyDelete
  3. Renu जी लेख पर प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत बहुत आभार।।
    आपके द्वारा जो नियमित प्रतिक्रिया हमारे लेख पर दी जाती है उससे मुझे लिखने का बहुत हौसला बढ़ता है।
    सह्रदय धन्यवाद।।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मृतक का बैंक में जमा पैसा कैसे जानें?

आर्थिक नीतियों के बदलाव के पश्चात बैंकिंग प्रणाली कहीं ना कहीं हमारे लिए अति आवश्यक हो गई है। इसी बैंकिंग प्रणाली को लेकर तब कई सारे प्रश्न दिमाक में उठते हैं जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है। जैसे मृत्यु के पश्चात बैंक खाते का क्या होता है ? क्या पैसा बैंक का हो जाता है? क्या बैंक उस पैसे को व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को दे देता है? या फिर उसको किसी फंड में जमा कर दिया जाता है? दरअसल यह पैसा उसी अकाउंट में पड़ा रहता है और एक लंबे समय अंतराल के पश्चात ऐसे अकाउंट को निष्क्रिय घोषित कर दिया जाता है। कुछ दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट सामने आई जिसके अनुसार बैंकों में हजारों करोड़ रुपए ऐसे पड़े हैं जिनका कोई दावेदार ही नहीं है। ऐसा उन स्थितियों में होता है जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है या फिर किसी के बहुत से बैंकों में खाते होते हैं। मौत होने की स्थिति में नॉमिनी पैसों के लिए दावा तो कर सकता है लेकिन कई बार नॉमिनी को खाते के बारे में जानकारी ही नहीं होती है। और यदि जानकारी होती भी है तो कुछ दस्तावेजों की कमी के वजह से भी दावा नहीं हो पाता है।भारतीय रिज...

कठुआ और उन्नाव बनाम समाज

मां मैं जा रही हूं..... शायद आसिफा के यही आखरी शब्द होंगे जब वह अपने घोड़ों को लेकर जंगल की ओर चराने के लिए गई होगी। कौन जानता था कि अब वह कभी भी लौट के नहीं आएगी? कौन जानता था कि उसके साथ एक पवित्र जगह पर इतना जघन्य अपराध किया जाएगा? एक 8 साल की मासूम बच्ची जिसको अभी अपना बायां और दायां हाथ तक पता नहीं था उसके साथ 8 दिनों तक एक पवित्र जगह पर ऐसा खेल खेला गया कि पूरी मानवता ही शर्मशार हो गई। वह मर ही गई थी लेकिन अभी कुछ बाकी था। अभी वह पुलिसवाला अपनी हवस को मिटाना चाहता था... रुको रुको अभी मारना नहीं मुझे भी हवस बुझानी है। यह खेल ही था जिसमें कुछ दरिंदे थे और एक मासूम बच्ची। जाहिर है कठुआ की खबर जैसे ही देश में फैली वह लोगों के रोंगटे खड़े कर गई। लेकिन इसके बाद भी कुछ तथाकथित हिंदुत्ववादी लोग उन दरिन्दों के  बचाव में  सड़कों पर उतर आए जिन्होंने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ ड्रग्स देकर बलात्कार किया। शायद वह उस बच्ची में धर्म तलाश कर रहे थे जो अभी मंदिर मस्जिद को ही सही मायने में नहीं पहचान पायी थी। पहचानती भी कैसे अभी तो वह वोट देने के काबिल भी नहीं हुई थी। मैंने भी जब खबर देख...

झूठा लोकतंत्र ही सही लेकिन लोकतंत्र तो है।

झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो , सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो । राहत इंदौरी की यह पंक्तियां भला कौन भूल सकता है। और खासकर आज के दौर में तो बिल्कुल ही नहीं जब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आदि  सभी पहलू  अपने नैतिकता नामक वस्त्र को छोड़ रहे हैं। यदि हम राहत इंदौरी की इन पंक्तियों को भारतीय राजनीति और भारतीय नेताओं से जोड़ दें तो किसी को अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए। वैसे तो राजनीति में झूठ एक कारगर हथियार होता है लेकिन भारतीय राजनीति के मामले में यह परमाणु हथियार का काम करता है। यदि भारतीय राजनीति के इतिहास की बात करें तो प्राचीन काल में हम जा सकते हैं लेकिन फिलहाल स्वतंत्रता आंदोलन के पश्चात की राजनीति को ही देखने का प्रयास करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन से ही उभरी जो की नैतिकता से ओतप्रोत थी । जाहिर है आगाज बहुत बेहतरीन हुआ परंतु जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता गया नए नए रास्ते निकलने लगे चुनाव जीतने के। इन तरीकों में राजनेताओं को सबसे ज्यादा जो तरीका भाया वह है झूठ का। राजनीति शास्त्र को जब हम एक विषय के रूप में पढ़ते हैं तो उसमें कई सारे उपविषय होते हैं जिनमे...

खेल अंको का !

वर्तमान में पूरा विश्व एक भागदौड़ भरी व्यवस्था में जकड़ता चला जा रहा है। सभी चाहते हैं कि वह जल्दी से जल्दी तरक्की कर अपना जीवन उच्च पैमाने पर स्थापित कर लें। यह उच्च पैमाना शायद ही किसी के लिए नैतिकता, परोपकार, या सामाजिक पहलू के इर्द-गिर्द घूमता हो क्योंकि वर्तमान वातावरण को देखते हुए यही लग रहा है कि सभी डेटा के पैमाने पर ही अपने को ऊंचा स्थापित करना चाहते हैं। इसमें कोई अपने Facebook फॉलोवर्स बढ़ाना चाहता है तो कोई लाइक,कमेंट बढ़ने पर ही खुश हो जाता है। यह सब व्यवस्था जो चल रही है वह कोई नई नहीं है बस साधन और तरीके बदल गए हैं। बचपन की वह घटना भी एक डेटा रूपी ही खेल था जब पहली बॉल पर आउट होने वाली बॉल को ट्राई बॉल बना कर 1 ओवर के डेटा को 6 की जगह 7 कर देते थे। हम उसको हमेशा खेल-खेल में ही लेते रहे हैं। अब यही खेल यदि कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर हमारी सरकारें भी करने लगी हैं तो भला हमें बुरा क्यों लगना चाहिए। एक खेल ही तो है जिसमें जीरो और दशमलव के इधर-उधर होने से करोड़ों लोगों के जीवन यापन पर प्रभाव पड़ता है। इसी को देखते हुए सरकार भी अब ट्राई बॉल का मजा लेना चाह रही है। वह भी देखन...

PNB घोटाला और नीरव वापसी का जुमला

ब्रिटिश राज से जब हम आजाद भारत में प्रवेश हुए तब समानता रूपी अवधारणा प्रमुख थी। इसी अवधारणा को आधार बनाते हुए हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान के भाग तीन में मूल अधिकार के तहत सबको समानता प्रदान करने का प्रयास किया। सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व कानूनी रूपी समानता की बात राजनेता से लेकर न्यायाधीशों की जुबान पर रहती है। परंतु जमीनी हकीकत में स्थिति अत्यंत भिन्न प्रकार से देखने को मिलती है। जब कोई साधारण व्यक्ति किसी बैंक से लोन लेने का प्रयास करता है तो उसको प्रारंभिक स्थिति से लेकर लोन प्राप्त होने की स्थिति के बाद तक अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। बैंक मैनेजर से लेकर बैंक के चपरासी तक उस व्यक्ति को निचोड़ने में लग जाते हैं। बमुश्किल ही सही यदि लोन किसी प्रकार पास भी हो गया तो उसके पश्चात व्यक्ति का जीवन दोहरे डर में प्रारंभ हो जाता है। एक डर बैंक के पैसे को लौटाने का, जो व्यक्ति के जगने के साथ-साथ उसके नींद तक में समा जाता है और दूसरा डर व्यक्ति को सामाजिक तौर पर तोड़ने का काम प्रारम्भ कर देता है। डर हो भी क्यों ना क्योंकि 6 महीने के अंदर बैंक के कर्मचारी बीस हजार र...

करणी सेना और सांप्रदायिक आतंकवाद

कहने के लिए तो देश में लोकतंत्र और संविधान के निर्देशानुसार शासन व्यवस्था चलाई जा रही है। परंतु समाज में व्याप्त कुछ ऐसे सांप्रदायिक तत्व अपना मुंह ऊपर उठाए खड़े रहते है...

पेड न्यूज़:कागज की कश्ती में

              पेड़ न्यूज़: कागज की कश्ती में वर्ष 2009, 2014 व 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिस तरह मीडिया कर्मी और अखबारों और चैनलों के विज्ञापन विभाग के लोग रेट लिस्ट लेकर पार्ट...

हीरे का डर?

हीरे की तमन्ना लिए लोग ना जाने कितना चिंतन कर डालते होंगे क्योंकि हीरे की कुछ पहचान ही ऐसी है। कहते हैं कि हीरा अर्श से फर्श पर फेंकने में भी देरी नहीं करता। यह बात भले ही असहज लगे पर इतिहास के पन्नों में हीरा सबसे खतरनाक खलनायक रहा है। कल तक नीरव मोदी और मेहुल चोकसी हीरे का पर्याय हुआ करते थे परंतु आज उसी हीरे ने दोनों को कोयले के खान में झोंक दिया है। ऐश्वर्या और समृद्धि के लिए विख्यात हीरा एक पारदर्शी रत्न है। यह है तो सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ परंतु नाजुक दिलों को चुटकी में लूट लेता है। ऐतिहासिक परिपेक्ष्य में बात की जाए तो इसी हीरे के अनेक दीवाने हुए और उसी दीवानगी में सब कुछ लुटा गए। विश्व का नूर माना जाने वाला कोहिनूर लंदन से लेकर लखनऊ की छोटी छोटी गलियों में विख्यात है।शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जो कोहिनूर को पाना ना चाहेगा। परंतु कोहिनूर का इतिहास इसे बेनूरियत रूपी कुर्ता पहना देता है। दरसल कोहिनूर जहां कहीं भी गया वहां के लोगों का दिल तो अवश्य लूटा परंतु साथ में दिल वालों को भी सदा के लिए लूट लिया। कोहिनूर ने जितना ज्यादा सफर किया उतना ही ज्यादा दुनिया को तबाह भी क...

विज्ञापन: डिस्काउंट के साथ प्राइस टैग

           उदारीकरण के बाद या यूं कहें हमेशा से ही विज्ञापन का गहरा असर रहा है। बस आपके पास दर्शक होने चाहिए विज्ञापन तो चल कर आने लगता है। और शायद यही कारण है कि ज्यादा दर्शक ...

.....प्रयोग प्रशासन में?

प्रयोग शब्द अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है। इसी शब्द के माध्यम से विश्व को अनेक नए आयाम देखने को मिले। वह प्रयोग ही था जब हमने पोखरण फतह किया, वह प्रयोग ही था जब मनुष्य चांद पर गया, वह प्रयोग ही था जब एडिशन नौकरानी को कीड़ों का बना आमलेट खिला रहा था। इन सभी प्रयोगों को यदि ध्यान में रखकर किसी से पूछा जाए तो वह सफल ही कहेगा, भले ही पोखरण जैसे प्रयोगों से कितने ही इंसानों का जीवन खतरे में पड़ गया हो,भले ही एडिशन की नौकरानी बीमार पड़ गई हो। आज जब भारतीय प्रशासन में नए प्रयोग की बात कही जा रही है तो कई विद्वान इसको भी भारत के लिए सही कदम बता रहे हैं परंतु क्या वास्तव में यह प्रयोग भी पोखरण के प्रयोग की तरह अपनी कमियों को छुपा पाएगा ? यह भी एक पहेली है।                                  दरसल केंद्र सरकार नौकरशाही को लेकर एक अहम प्रयोग करने जा रही है। इस प्रयोग के जरिए लैटेरल एंट्री के माध्यम से भी लोग उच्च प्रशासनिक सेवा में जा स...