Skip to main content

आय असमानता

मनुष्य विवेकशील प्राणी होने के नाते निरंतर अपने विकास की ओर अग्रसर रहता है। और शायद यही कारण है कि मनुष्य निरंतर दूसरों से बेहतर करने का प्रयास करता रहता है। यद्यपि यह एक स्वच्छ वातावरण का निर्माण करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है परंतु जब समाज संसाधनों के असमानता से सुशोभित हो तब कैसे?
                 आय असमानता के ऊपर प्रसिद्ध फ्रांसीसी अर्थशास्त्री थॉमस पिकेटी व उनके सहयोगी लुकास लांसेल ने एक रिपोर्ट तैयार की है । इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि वर्ष 1922 (जब पहली बार कानून बनाकर आयकर लगाया गया था) के बाद से वर्तमान में आय असमानता अपने उच्चतम स्तर पर है। भारत में आय असमानता 1922-2014 : "ब्रिटिश राज से बिलेनियर( अरबपति) राज तक"नामक शीर्षक से प्रकाशित इस रिपोर्ट से भारत की आर्थिक नीतियों को समझने में एक व्यापक मदद भी मिलने की संभावना है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जब आय असमानता 1980 में गिरकर न्यूनतम स्तर पर आ गई थी तब भारत की प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर भी लगभग न्यूनतम स्तर पर ही रही थी । इस वक्तव्य से अनेक पहलू उभर कर सामने आने लगते हैं। पहला यह कि जब 1980 तक आय असमानता न्यूनतम स्तर पर आ गई थी तब अवश्य  कुछ चुनिंदा लोगों की आय में गिरावट आई होगी । दूसरा यह कि 1990 के बाद उदारीकरण के रुप ले लेने के पश्चात औद्योगिक जगत में तेजी से वृद्धि हुई जिसके फलस्वरुप कुछ चुनिंदा लोगों की आय में अवश्य बढ़ोतरी हुई। इसका असर यह हुआ कि जब हम प्रति व्यक्ति आय की गणना करते हैं तो उसमें उन गरीब लोगों की आय भी बढ़ती हुई प्रतीत होती है जिनकी वास्तविक आय में खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलती । अतः यह स्थिति ऐसी मालूम पड़ती है कि जिस प्रकार गेहूं के साथ घुन भी पिस जाते हैं उसी प्रकार कुछ अमीर लोगों के या औद्योगिक जगत के लोगों की आय में बढ़ोतरी से उन गरीब लोगों की आय भी पिस जाती है।
                      
                       यदि हम इस प्रश्न का जवाब जानने का प्रयास करेंगे कि हमारे देश में असमानता इतनी क्यों है तो उसमें अनेक कारण दिखाई पड़ेंगे। कुछ नेहरूवादी विकास को जिम्मेदार दिखाते हुए प्रतीत होंगे कुछ गांधीवादी विकास का व्याख्यान करते नजर आएंगे। परंतु असल समस्या किसी भी नीति का जमीनी क्रियान्वयन है। जिस प्रकार राजीव गांधी ने जमीनी हकीकत पर विचार व्यक्त करते हुए कहा था कि विकास का एक रूपया जब सबसे निचले तबके तक भेजा जाता है तब उसमें केवल 14 पैसे ही पहुंचता है 86 पैसा रास्ते के लोगों के द्वारा वहन कर लिया जाता है। अतः जब तक निचले तबके तक नीति का सही  क्रियान्वयन नहीं होगा तब तक असमानता को दूर करने में अवश्य ही अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
                            जिस प्रकार आगत और निर्गत प्रक्रिया के तहत अनेक पहलुओं को समझाने का प्रयास किया जाता है उसी प्रकार असमानता को भी दूर करने का प्रयास किया जा सकता है। अतः यदि कर के रूप में कुछ लोगों से धन उगाही की जा रही है तो यह सरकार का दायित्व है कि गरीब जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना होने पाए। यदि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित गरीब जनता को निशुल्क सुविधा उपलब्ध करा रही है तो उस सुविधा को एक निचले तबके तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। यदि सरकार अपने इस प्रयास में सफल नहीं हो पाती है तब एक गरीब व्यक्ति अपनी पूंजी का जो कि उसके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है वह निजी संस्थान में खर्च कर देता है जिसके तहत वह आगे नहीं बढ़ पाता। इस प्रकार उसकी आय अन्य लोगों की तुलना में अत्यंत ही कम रह जाती है । जब यह प्रक्रिया निरंतर ऐसे ही चलती रहती है तो एक लंबे समय अंतराल के दौरान आय असमानता में व्यापकता व्याप्त होने लगती है।
                              जिस प्रकार वर्तमान सरकार ने किसानों की आय को 2022- 23 तक दुगुना करने का लक्ष्य रखा है वह सराहनीय है परंतु यदि यह हासिल हो पाता है तो। देश में लगभग 60% लोग कृषि कार्यों में संलग्न है अतः यदि सरकार अपने इस दावे को पूरा कर पाती है तो अवश्य ही आय असमानता में परिवर्तन देखने को मिलेगा। सरकार की अनेक नीतियों को गरीब जनता तक पहुंचा कर भी उनकी आय में अप्रत्यक्ष रुप से बढ़ोतरी की जा सकती है। मनरेगा जैसे अनेक महत्वकांक्षी परियोजनाएं चला कर भी गरीब जनता की आय को बढ़ाया जा सकता है । अतः सरकार को चाहिए की औद्योगिक बढ़ोतरी के साथ गरीब जनता को भी विकास की मुख्यधारा में लाकर उनकी आय को बढ़ाने का प्रयास करे। केवल प्रति व्यक्ति आय जो कि कोरी कल्पना है; के आधार पर एक धरातलीय परिवर्तन देखने को नहीं मिल सकता।
 
                      सलमान अली

Comments

  1. बहुत बढ़िया। सच में आय की असमानता को कम करने के लिए काफी कुछ करने की जरूरत है। खासकर कृषि क्षेत्र में। यहां उत्पादन को बढ़ाने के साथ छिपी हुई बेरोजगारी को कम करने की जरूरत है।

    ReplyDelete
  2. आपका बहुत बहुत आभार।।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मृतक का बैंक में जमा पैसा कैसे जानें?

आर्थिक नीतियों के बदलाव के पश्चात बैंकिंग प्रणाली कहीं ना कहीं हमारे लिए अति आवश्यक हो गई है। इसी बैंकिंग प्रणाली को लेकर तब कई सारे प्रश्न दिमाक में उठते हैं जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है। जैसे मृत्यु के पश्चात बैंक खाते का क्या होता है ? क्या पैसा बैंक का हो जाता है? क्या बैंक उस पैसे को व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को दे देता है? या फिर उसको किसी फंड में जमा कर दिया जाता है? दरअसल यह पैसा उसी अकाउंट में पड़ा रहता है और एक लंबे समय अंतराल के पश्चात ऐसे अकाउंट को निष्क्रिय घोषित कर दिया जाता है। कुछ दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट सामने आई जिसके अनुसार बैंकों में हजारों करोड़ रुपए ऐसे पड़े हैं जिनका कोई दावेदार ही नहीं है। ऐसा उन स्थितियों में होता है जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है या फिर किसी के बहुत से बैंकों में खाते होते हैं। मौत होने की स्थिति में नॉमिनी पैसों के लिए दावा तो कर सकता है लेकिन कई बार नॉमिनी को खाते के बारे में जानकारी ही नहीं होती है। और यदि जानकारी होती भी है तो कुछ दस्तावेजों की कमी के वजह से भी दावा नहीं हो पाता है।भारतीय रिज...

कठुआ और उन्नाव बनाम समाज

मां मैं जा रही हूं..... शायद आसिफा के यही आखरी शब्द होंगे जब वह अपने घोड़ों को लेकर जंगल की ओर चराने के लिए गई होगी। कौन जानता था कि अब वह कभी भी लौट के नहीं आएगी? कौन जानता था कि उसके साथ एक पवित्र जगह पर इतना जघन्य अपराध किया जाएगा? एक 8 साल की मासूम बच्ची जिसको अभी अपना बायां और दायां हाथ तक पता नहीं था उसके साथ 8 दिनों तक एक पवित्र जगह पर ऐसा खेल खेला गया कि पूरी मानवता ही शर्मशार हो गई। वह मर ही गई थी लेकिन अभी कुछ बाकी था। अभी वह पुलिसवाला अपनी हवस को मिटाना चाहता था... रुको रुको अभी मारना नहीं मुझे भी हवस बुझानी है। यह खेल ही था जिसमें कुछ दरिंदे थे और एक मासूम बच्ची। जाहिर है कठुआ की खबर जैसे ही देश में फैली वह लोगों के रोंगटे खड़े कर गई। लेकिन इसके बाद भी कुछ तथाकथित हिंदुत्ववादी लोग उन दरिन्दों के  बचाव में  सड़कों पर उतर आए जिन्होंने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ ड्रग्स देकर बलात्कार किया। शायद वह उस बच्ची में धर्म तलाश कर रहे थे जो अभी मंदिर मस्जिद को ही सही मायने में नहीं पहचान पायी थी। पहचानती भी कैसे अभी तो वह वोट देने के काबिल भी नहीं हुई थी। मैंने भी जब खबर देख...

झूठा लोकतंत्र ही सही लेकिन लोकतंत्र तो है।

झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो , सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो । राहत इंदौरी की यह पंक्तियां भला कौन भूल सकता है। और खासकर आज के दौर में तो बिल्कुल ही नहीं जब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आदि  सभी पहलू  अपने नैतिकता नामक वस्त्र को छोड़ रहे हैं। यदि हम राहत इंदौरी की इन पंक्तियों को भारतीय राजनीति और भारतीय नेताओं से जोड़ दें तो किसी को अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए। वैसे तो राजनीति में झूठ एक कारगर हथियार होता है लेकिन भारतीय राजनीति के मामले में यह परमाणु हथियार का काम करता है। यदि भारतीय राजनीति के इतिहास की बात करें तो प्राचीन काल में हम जा सकते हैं लेकिन फिलहाल स्वतंत्रता आंदोलन के पश्चात की राजनीति को ही देखने का प्रयास करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन से ही उभरी जो की नैतिकता से ओतप्रोत थी । जाहिर है आगाज बहुत बेहतरीन हुआ परंतु जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता गया नए नए रास्ते निकलने लगे चुनाव जीतने के। इन तरीकों में राजनेताओं को सबसे ज्यादा जो तरीका भाया वह है झूठ का। राजनीति शास्त्र को जब हम एक विषय के रूप में पढ़ते हैं तो उसमें कई सारे उपविषय होते हैं जिनमे...

खेल अंको का !

वर्तमान में पूरा विश्व एक भागदौड़ भरी व्यवस्था में जकड़ता चला जा रहा है। सभी चाहते हैं कि वह जल्दी से जल्दी तरक्की कर अपना जीवन उच्च पैमाने पर स्थापित कर लें। यह उच्च पैमाना शायद ही किसी के लिए नैतिकता, परोपकार, या सामाजिक पहलू के इर्द-गिर्द घूमता हो क्योंकि वर्तमान वातावरण को देखते हुए यही लग रहा है कि सभी डेटा के पैमाने पर ही अपने को ऊंचा स्थापित करना चाहते हैं। इसमें कोई अपने Facebook फॉलोवर्स बढ़ाना चाहता है तो कोई लाइक,कमेंट बढ़ने पर ही खुश हो जाता है। यह सब व्यवस्था जो चल रही है वह कोई नई नहीं है बस साधन और तरीके बदल गए हैं। बचपन की वह घटना भी एक डेटा रूपी ही खेल था जब पहली बॉल पर आउट होने वाली बॉल को ट्राई बॉल बना कर 1 ओवर के डेटा को 6 की जगह 7 कर देते थे। हम उसको हमेशा खेल-खेल में ही लेते रहे हैं। अब यही खेल यदि कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर हमारी सरकारें भी करने लगी हैं तो भला हमें बुरा क्यों लगना चाहिए। एक खेल ही तो है जिसमें जीरो और दशमलव के इधर-उधर होने से करोड़ों लोगों के जीवन यापन पर प्रभाव पड़ता है। इसी को देखते हुए सरकार भी अब ट्राई बॉल का मजा लेना चाह रही है। वह भी देखन...

PNB घोटाला और नीरव वापसी का जुमला

ब्रिटिश राज से जब हम आजाद भारत में प्रवेश हुए तब समानता रूपी अवधारणा प्रमुख थी। इसी अवधारणा को आधार बनाते हुए हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान के भाग तीन में मूल अधिकार के तहत सबको समानता प्रदान करने का प्रयास किया। सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व कानूनी रूपी समानता की बात राजनेता से लेकर न्यायाधीशों की जुबान पर रहती है। परंतु जमीनी हकीकत में स्थिति अत्यंत भिन्न प्रकार से देखने को मिलती है। जब कोई साधारण व्यक्ति किसी बैंक से लोन लेने का प्रयास करता है तो उसको प्रारंभिक स्थिति से लेकर लोन प्राप्त होने की स्थिति के बाद तक अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। बैंक मैनेजर से लेकर बैंक के चपरासी तक उस व्यक्ति को निचोड़ने में लग जाते हैं। बमुश्किल ही सही यदि लोन किसी प्रकार पास भी हो गया तो उसके पश्चात व्यक्ति का जीवन दोहरे डर में प्रारंभ हो जाता है। एक डर बैंक के पैसे को लौटाने का, जो व्यक्ति के जगने के साथ-साथ उसके नींद तक में समा जाता है और दूसरा डर व्यक्ति को सामाजिक तौर पर तोड़ने का काम प्रारम्भ कर देता है। डर हो भी क्यों ना क्योंकि 6 महीने के अंदर बैंक के कर्मचारी बीस हजार र...

करणी सेना और सांप्रदायिक आतंकवाद

कहने के लिए तो देश में लोकतंत्र और संविधान के निर्देशानुसार शासन व्यवस्था चलाई जा रही है। परंतु समाज में व्याप्त कुछ ऐसे सांप्रदायिक तत्व अपना मुंह ऊपर उठाए खड़े रहते है...

पेड न्यूज़:कागज की कश्ती में

              पेड़ न्यूज़: कागज की कश्ती में वर्ष 2009, 2014 व 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिस तरह मीडिया कर्मी और अखबारों और चैनलों के विज्ञापन विभाग के लोग रेट लिस्ट लेकर पार्ट...

हीरे का डर?

हीरे की तमन्ना लिए लोग ना जाने कितना चिंतन कर डालते होंगे क्योंकि हीरे की कुछ पहचान ही ऐसी है। कहते हैं कि हीरा अर्श से फर्श पर फेंकने में भी देरी नहीं करता। यह बात भले ही असहज लगे पर इतिहास के पन्नों में हीरा सबसे खतरनाक खलनायक रहा है। कल तक नीरव मोदी और मेहुल चोकसी हीरे का पर्याय हुआ करते थे परंतु आज उसी हीरे ने दोनों को कोयले के खान में झोंक दिया है। ऐश्वर्या और समृद्धि के लिए विख्यात हीरा एक पारदर्शी रत्न है। यह है तो सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ परंतु नाजुक दिलों को चुटकी में लूट लेता है। ऐतिहासिक परिपेक्ष्य में बात की जाए तो इसी हीरे के अनेक दीवाने हुए और उसी दीवानगी में सब कुछ लुटा गए। विश्व का नूर माना जाने वाला कोहिनूर लंदन से लेकर लखनऊ की छोटी छोटी गलियों में विख्यात है।शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जो कोहिनूर को पाना ना चाहेगा। परंतु कोहिनूर का इतिहास इसे बेनूरियत रूपी कुर्ता पहना देता है। दरसल कोहिनूर जहां कहीं भी गया वहां के लोगों का दिल तो अवश्य लूटा परंतु साथ में दिल वालों को भी सदा के लिए लूट लिया। कोहिनूर ने जितना ज्यादा सफर किया उतना ही ज्यादा दुनिया को तबाह भी क...

विज्ञापन: डिस्काउंट के साथ प्राइस टैग

           उदारीकरण के बाद या यूं कहें हमेशा से ही विज्ञापन का गहरा असर रहा है। बस आपके पास दर्शक होने चाहिए विज्ञापन तो चल कर आने लगता है। और शायद यही कारण है कि ज्यादा दर्शक ...

.....प्रयोग प्रशासन में?

प्रयोग शब्द अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है। इसी शब्द के माध्यम से विश्व को अनेक नए आयाम देखने को मिले। वह प्रयोग ही था जब हमने पोखरण फतह किया, वह प्रयोग ही था जब मनुष्य चांद पर गया, वह प्रयोग ही था जब एडिशन नौकरानी को कीड़ों का बना आमलेट खिला रहा था। इन सभी प्रयोगों को यदि ध्यान में रखकर किसी से पूछा जाए तो वह सफल ही कहेगा, भले ही पोखरण जैसे प्रयोगों से कितने ही इंसानों का जीवन खतरे में पड़ गया हो,भले ही एडिशन की नौकरानी बीमार पड़ गई हो। आज जब भारतीय प्रशासन में नए प्रयोग की बात कही जा रही है तो कई विद्वान इसको भी भारत के लिए सही कदम बता रहे हैं परंतु क्या वास्तव में यह प्रयोग भी पोखरण के प्रयोग की तरह अपनी कमियों को छुपा पाएगा ? यह भी एक पहेली है।                                  दरसल केंद्र सरकार नौकरशाही को लेकर एक अहम प्रयोग करने जा रही है। इस प्रयोग के जरिए लैटेरल एंट्री के माध्यम से भी लोग उच्च प्रशासनिक सेवा में जा स...