Skip to main content

कठुआ और उन्नाव बनाम समाज

मां मैं जा रही हूं.....
शायद आसिफा के यही आखरी शब्द होंगे जब वह अपने घोड़ों को लेकर जंगल की ओर चराने के लिए गई होगी। कौन जानता था कि अब वह कभी भी लौट के नहीं आएगी? कौन जानता था कि उसके साथ एक पवित्र जगह पर इतना जघन्य अपराध किया जाएगा? एक 8 साल की मासूम बच्ची जिसको अभी अपना बायां और दायां हाथ तक पता नहीं था उसके साथ 8 दिनों तक एक पवित्र जगह पर ऐसा खेल खेला गया कि पूरी मानवता ही शर्मशार हो गई। वह मर ही गई थी लेकिन अभी कुछ बाकी था। अभी वह पुलिसवाला अपनी हवस को मिटाना चाहता था... रुको रुको अभी मारना नहीं मुझे भी हवस बुझानी है। यह खेल ही था जिसमें कुछ दरिंदे थे और एक मासूम बच्ची। जाहिर है कठुआ की खबर जैसे ही देश में फैली वह लोगों के रोंगटे खड़े कर गई। लेकिन इसके बाद भी कुछ तथाकथित हिंदुत्ववादी लोग उन दरिन्दों के  बचाव में  सड़कों पर उतर आए जिन्होंने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ ड्रग्स देकर बलात्कार किया। शायद वह उस बच्ची में धर्म तलाश कर रहे थे जो अभी मंदिर मस्जिद को ही सही मायने में नहीं पहचान पायी थी। पहचानती भी कैसे अभी तो वह वोट देने के काबिल भी नहीं हुई थी। मैंने भी जब खबर देखी तो मन में केवल और केवल एक ही तश्वीर बनी और वह थी बच्ची की।हमने धर्म तब जाना जब हिन्दू एकता मंच ने बलात्कारियों को बचाने के लिए एक रैली निकाली। भारतीय जनता पार्टी जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पोस्टरों पर छपवाती है उसके मंत्री भी उस रैली में शामिल हुए।यह सब नजारा क्या कहना चाह रहा था मैं नहीं जानता लेकिन कोई भी इंसान उन बलात्कारियों का कैसे बचाव कर सकता है।जाहिर है इन लोगों की भी मानसिकता वही है जो उन बलात्कारियों की। वरना किसी भी इंसान का मस्तिष्क शायद ही ऐसी खबर सुनकर संतुलन में रह पाया हो कि एक 8 साल की बच्ची के साथ ड्रग्स व नशीली दवाएं देकर भूखे पेट बेहोशी की हालत में एक मंदिर के अंदर कई दिनों तक कई लोगों ने बारी बारी से बलात्कार किया। और एक को तो प्यास बुझाने के लिए मेरठ से फोन तक करके बुलाया गया । यदि आपके अंदर भी खबर सुनकर उबाल नहीं आया हो तो कहीं न कहीं आप भी ऐसी दिशा की ओर अग्रसर हैं जो समाज के लिए घातक। और इससे भी घातक कि आपको पता ही नहीं चल रहा कि आप किस अंधकार की ओर जा रहे हैं। महात्मा गांधी से लेकर अनेक विद्वानों ने जीवन यापन के लिए धर्म को एक प्रमुख आधार माना है परंतु जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो सहसा कार्ल मार्क्स का वह कथन प्रासंगिक दिखाई पड़ता है जिसमें उन्होंने कहा था धर्म अफीम है यह हम सब को नशे में करके खत्म कर देगा।। हो भी यही रहा है लोग स्वयं के अंदर खत्म हो चुके हैं। वरना एक माँ बच्चों में कैसे फर्क कर सकती है।अपने बच्चे को जिसने एक दूसरी मां की लाडली को नशीली दवाई खिलाकर बलात्कार किया और फिर पत्थरों से मार दिया , उसको बचाने के लिए रिश्वत कैसे दे सकती है। यदि वह बलात्कारी इस जघन्य अपराध के पश्चात बचने में कामयाब भी हो जाता तब भी उसके साथ एक माँ कैसे रह सकती थी? क्या वह जीवन में कभी अपने आप को माफ कर पाती? शायद एक माँ तो कभी  भी नहीं।
                        हमारे एक मित्र ने मुझे संदेश भेजा जिसमें लिखा था उस समय क्या मोमबत्तियां नहीं बनती थीं जब कश्मीरी पंडितों की आबरू को लूटा गया। वह इस संदेश से क्या दिखाना चाह रहे हैं मुझे नहीं पता। लेकिन इतना जरूर है कि वो भी कहीं न कहीं संकीर्णता रूपी मानसिकता के शिकार हैं। उनके संदेश में एक धर्म के रूप में अलगाव की बात छुपी है। तभी याद आया कि जब कुछ साल पहले दिल्ली में निर्भया के साथ भी ऐसी ही कुछ घटना घटी थी तब कोई भी धर्म की आड़ में अपराधियों को बचाने के लिए सड़कों पर नहीं उतरा था। शायद इसलिए कि उस घटना में निर्भया भी हिन्दू थी और अपराधी भी हिन्दू थे।यदि इस घटना में अपराधी मुस्लिम और बच्ची हिन्दू होती और फिर मुस्लिम संगठन अपराधियों को बचाने के लिए निकलते तो हम क्या प्रतिक्रिया करते। शायद हम हिन्दू मुस्लिम के बीच मे एक गहरी खाई खोद रहे हैं जो हम सभी को उसी में गिरा के दफना देगी। और यह सच है वरना उस बच्ची को उस गाँव में दफनाने न दिया जाता यह कैसे हो सकता था? बहरहाल बच्ची को 7 किलोमीटर दूर दफनाया गया और साथ ही पीड़ित परिवार को सब कुछ छोड़ कर उस गांव से जाना भी पड़ा। मां का दर्द तो पहले से ही था अब वह इस ख़ौफ़ में भी है कि बच्ची की कब्र के साथ कुछ न कर दें ये दूषित मानसिकता के लोग।
                            जिस प्रकार हर घटना के बाद कुछ मंत्रियों को लगा दिया जाता है वाक संचालन के लिए उसी प्रकार इस घटना के कई दिन बाद आखिरकार राज्य मंत्री वी.के.सिंह का दिल पसीजा और बलात्कारियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। उनका भरोसा ठीक भी है लेकिन उनकी ही पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार है और उन्ही की पार्टी के विधायक पर बलात्कार का आरोप लगता है लेकिन फिर भी एक साल तक कोई भी रिपोर्ट नहीं लिखी जाती। पीड़िता दर दर भटकती है परंतु प्रशासन जस का तस बना रहता है। बताते चलें कि जिस विधायक पर आरोप लगा है वह उन्नाव का माना जाना बाहुबली नेता है और कई विधायकों पर उसका सीधा प्रभाव है। अब जब नेता जी का इतना प्रभाव है तो जाहिर है सूबे की सियासत में वह परिवर्तन का दम भी रखते हैं और जो आने वाले विधानपरिषद के चुनाव में दिखता भी।वरना क्या कारण हो सकता है कि योगी सरकार एक विधायक को न गिरफ्तार कर सके वो भी तब जब सुशासन की दुहाई देता उनका हर नेता घूमता फिरता है। इसी सुशासन के तहत हमारा कानून कहता है कि यदि किसी पर बलात्कार का आरोप लगाया जाए तो प्रथम दृष्टया पीड़िता को सही मानकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। यहाँ गिरफ्तारी तो दूर की बात पीड़िता के पिता को ही जान से हांथ धोना पड़ा। हद तो तब हो गई जब बीजेपी के एक विधायक जी ने यह कहा कि कोई चार बच्चे की माँ से बलात्कार कैसे कर सकता है। अब विधायक जी को कौन बताये कि आज दिनांक 15 अप्रैल को अमेठी से जनसत्ता की खबर आई कि कुछ लोगों ने एक 5 साल की बच्ची के सामने उसकी माँ से बलात्कार किया। इन सब ख़बरों से ऐसा लगता है कि हम किस समाज का निर्माण कर रहे हैं लेकिन फिर याद आता है कि जब हमारे जनप्रतिनिधि स्वयं कब्र से निकाल कर बलात्कार की बात करने लगें तो फिर समाज के लोगों का क्या दोष?
                            
यह भी पढ़ें।।
महिला सशक्तिकरण के मायने!!
https://salmanksath.blogspot.in/2018/03/blog-post.html?m=1https://salmanksath.blogspot.in/2018/03/blog-post.html?m=1

Comments

  1. प्रिय सलमान जी -- आपका विचारोत्तेजक आलेख पढ़ा | हालाँकि आपने जिस दिन मेरे लेख पर अपना ब्लॉग पता छोड़ा था मैंने त्वरित ही इस मर्मस्पर्शी लेख को पढ़ लिया था , पर मैं व्यस्तता वश इस पर लिख ना सकी | मासूम बच्ची आसिफा के साथ हुए बर्बर दुराचार ने पूरे समाज और देश को हिलाकर रख दिया है | खेद की बात है की इस दुर्घटना को धर्म के चश्मे से देखा जा रहा है | बेटियों का कोई धर्म नहीं होता है | वे हर धर्म की सांझी होती है | मुझे कई बाते आपके लेख से पता चली | अगर वे सच हैं तो बहुत ही मर्मान्तक हैं और दुखद भी | मुझे लगता है आम लोग इस घटना को धर्म जाति से ऊपर हो देख रहे हैं | एक राजनीती और कुत्सित मानसिकता के लोग ही इसे धर्म की दृष्टि से देखते हैं | सभी धर्मों के लोगों की बच्चियां वाशियों के वहशीपन का शिकार हो रही हैं | पर साफिया के साथ बहुत ही बर्बरता हुई | एक कली सरीखी बेटी के साथ जो हुआ सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है , कि माँ -बाप पर क्या गुजरी होगी | सारी उम्र पश्चाताप की आग में जलते रहें कि उन्होंने बिटिया को घर के बाहर क्यों भेजा | अब सारी उमीद न्यायपालिका पर है | अगर वह निष्पक्ष न्याय कर दोषियों को सजा दिलाती है तो दिवंगता को न्याय मिलेगा | और हमारे जैसे लोग जिनके घरों में बेटियां हैं भी काफी हद तक राहत महसूस करेंगे | आपको विचार परक लेख के लिए शुभकामनाएं देती हूँ | सस्नेह --

    ReplyDelete
  2. रेनू जी आपका बहुत बहुत आभार।।
    हम सबको जाति, धर्म, क्षेत्रीयता जैसे मुद्दों से विमुख होकर सभ्य समाज के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।।
    नकारात्मक दिशा की ओर बढ़ते समाज को बचाना होगा।

    ReplyDelete
  3. जरुर सलमान -- कम से कम हम जैसे लेखन से जुड़े लोग तो इस दिशा में सही काम करें | दुःख है कि कथित सभ्य लोग इतनी बर्बरता क्र रहे हैं और उन्हें बचने वाले उनसे भी बड़े दोषी हैं | ऐसे लोगों का आचरण शुरू से ही संदिग्ध होता है | सबसे पहले परिवार को उनका बहिष्कार करना चाहिए |

    ReplyDelete
  4. Renu जी आपका सुझाव परिवार से बहिष्कार यदि लोग अपने व्यक्तिगत जीवन में जोड़ दें तो शायद ज्यादा देर नहीं लगेगी एक सभ्य समाज के निर्माण में।।

    ReplyDelete
  5. सलमान जी आपके लेख ने दिल को भीतर तक छू दिया

    ReplyDelete
    Replies
    1. राधा जी लेख पर प्रतिक्रिया देने के लिए आपका बहुत बहुत आभार।।

      Delete
  6. Very nice article

    ReplyDelete
  7. सलमान जी आपके लेख ने अंतर्मन को झिंझोड़ कर रख दिया शायद भगवान इन हैवानों के सीने में दिल बनाना भूल गया इसलिए इन्होंने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी यहां बात किसी धर्म विशेष की नही है
    एक बेटी की सुरक्षा की है सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका बहुत बहुत आभार Anuradha जी।
      हम आपको मिलके ही ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठानी होगी जो धर्म को सहारा बना कर इन्शानियत को शर्मसार कर रहे हैं।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मृतक का बैंक में जमा पैसा कैसे जानें?

आर्थिक नीतियों के बदलाव के पश्चात बैंकिंग प्रणाली कहीं ना कहीं हमारे लिए अति आवश्यक हो गई है। इसी बैंकिंग प्रणाली को लेकर तब कई सारे प्रश्न दिमाक में उठते हैं जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है। जैसे मृत्यु के पश्चात बैंक खाते का क्या होता है ? क्या पैसा बैंक का हो जाता है? क्या बैंक उस पैसे को व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को दे देता है? या फिर उसको किसी फंड में जमा कर दिया जाता है? दरअसल यह पैसा उसी अकाउंट में पड़ा रहता है और एक लंबे समय अंतराल के पश्चात ऐसे अकाउंट को निष्क्रिय घोषित कर दिया जाता है। कुछ दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट सामने आई जिसके अनुसार बैंकों में हजारों करोड़ रुपए ऐसे पड़े हैं जिनका कोई दावेदार ही नहीं है। ऐसा उन स्थितियों में होता है जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है या फिर किसी के बहुत से बैंकों में खाते होते हैं। मौत होने की स्थिति में नॉमिनी पैसों के लिए दावा तो कर सकता है लेकिन कई बार नॉमिनी को खाते के बारे में जानकारी ही नहीं होती है। और यदि जानकारी होती भी है तो कुछ दस्तावेजों की कमी के वजह से भी दावा नहीं हो पाता है।भारतीय रिज...

झूठा लोकतंत्र ही सही लेकिन लोकतंत्र तो है।

झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो , सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो । राहत इंदौरी की यह पंक्तियां भला कौन भूल सकता है। और खासकर आज के दौर में तो बिल्कुल ही नहीं जब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आदि  सभी पहलू  अपने नैतिकता नामक वस्त्र को छोड़ रहे हैं। यदि हम राहत इंदौरी की इन पंक्तियों को भारतीय राजनीति और भारतीय नेताओं से जोड़ दें तो किसी को अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए। वैसे तो राजनीति में झूठ एक कारगर हथियार होता है लेकिन भारतीय राजनीति के मामले में यह परमाणु हथियार का काम करता है। यदि भारतीय राजनीति के इतिहास की बात करें तो प्राचीन काल में हम जा सकते हैं लेकिन फिलहाल स्वतंत्रता आंदोलन के पश्चात की राजनीति को ही देखने का प्रयास करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन से ही उभरी जो की नैतिकता से ओतप्रोत थी । जाहिर है आगाज बहुत बेहतरीन हुआ परंतु जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता गया नए नए रास्ते निकलने लगे चुनाव जीतने के। इन तरीकों में राजनेताओं को सबसे ज्यादा जो तरीका भाया वह है झूठ का। राजनीति शास्त्र को जब हम एक विषय के रूप में पढ़ते हैं तो उसमें कई सारे उपविषय होते हैं जिनमे...

PNB घोटाला और नीरव वापसी का जुमला

ब्रिटिश राज से जब हम आजाद भारत में प्रवेश हुए तब समानता रूपी अवधारणा प्रमुख थी। इसी अवधारणा को आधार बनाते हुए हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान के भाग तीन में मूल अधिकार के तहत सबको समानता प्रदान करने का प्रयास किया। सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व कानूनी रूपी समानता की बात राजनेता से लेकर न्यायाधीशों की जुबान पर रहती है। परंतु जमीनी हकीकत में स्थिति अत्यंत भिन्न प्रकार से देखने को मिलती है। जब कोई साधारण व्यक्ति किसी बैंक से लोन लेने का प्रयास करता है तो उसको प्रारंभिक स्थिति से लेकर लोन प्राप्त होने की स्थिति के बाद तक अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। बैंक मैनेजर से लेकर बैंक के चपरासी तक उस व्यक्ति को निचोड़ने में लग जाते हैं। बमुश्किल ही सही यदि लोन किसी प्रकार पास भी हो गया तो उसके पश्चात व्यक्ति का जीवन दोहरे डर में प्रारंभ हो जाता है। एक डर बैंक के पैसे को लौटाने का, जो व्यक्ति के जगने के साथ-साथ उसके नींद तक में समा जाता है और दूसरा डर व्यक्ति को सामाजिक तौर पर तोड़ने का काम प्रारम्भ कर देता है। डर हो भी क्यों ना क्योंकि 6 महीने के अंदर बैंक के कर्मचारी बीस हजार र...

करणी सेना और सांप्रदायिक आतंकवाद

कहने के लिए तो देश में लोकतंत्र और संविधान के निर्देशानुसार शासन व्यवस्था चलाई जा रही है। परंतु समाज में व्याप्त कुछ ऐसे सांप्रदायिक तत्व अपना मुंह ऊपर उठाए खड़े रहते है...

खेल अंको का !

वर्तमान में पूरा विश्व एक भागदौड़ भरी व्यवस्था में जकड़ता चला जा रहा है। सभी चाहते हैं कि वह जल्दी से जल्दी तरक्की कर अपना जीवन उच्च पैमाने पर स्थापित कर लें। यह उच्च पैमाना शायद ही किसी के लिए नैतिकता, परोपकार, या सामाजिक पहलू के इर्द-गिर्द घूमता हो क्योंकि वर्तमान वातावरण को देखते हुए यही लग रहा है कि सभी डेटा के पैमाने पर ही अपने को ऊंचा स्थापित करना चाहते हैं। इसमें कोई अपने Facebook फॉलोवर्स बढ़ाना चाहता है तो कोई लाइक,कमेंट बढ़ने पर ही खुश हो जाता है। यह सब व्यवस्था जो चल रही है वह कोई नई नहीं है बस साधन और तरीके बदल गए हैं। बचपन की वह घटना भी एक डेटा रूपी ही खेल था जब पहली बॉल पर आउट होने वाली बॉल को ट्राई बॉल बना कर 1 ओवर के डेटा को 6 की जगह 7 कर देते थे। हम उसको हमेशा खेल-खेल में ही लेते रहे हैं। अब यही खेल यदि कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर हमारी सरकारें भी करने लगी हैं तो भला हमें बुरा क्यों लगना चाहिए। एक खेल ही तो है जिसमें जीरो और दशमलव के इधर-उधर होने से करोड़ों लोगों के जीवन यापन पर प्रभाव पड़ता है। इसी को देखते हुए सरकार भी अब ट्राई बॉल का मजा लेना चाह रही है। वह भी देखन...

पेड न्यूज़:कागज की कश्ती में

              पेड़ न्यूज़: कागज की कश्ती में वर्ष 2009, 2014 व 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिस तरह मीडिया कर्मी और अखबारों और चैनलों के विज्ञापन विभाग के लोग रेट लिस्ट लेकर पार्ट...

हीरे का डर?

हीरे की तमन्ना लिए लोग ना जाने कितना चिंतन कर डालते होंगे क्योंकि हीरे की कुछ पहचान ही ऐसी है। कहते हैं कि हीरा अर्श से फर्श पर फेंकने में भी देरी नहीं करता। यह बात भले ही असहज लगे पर इतिहास के पन्नों में हीरा सबसे खतरनाक खलनायक रहा है। कल तक नीरव मोदी और मेहुल चोकसी हीरे का पर्याय हुआ करते थे परंतु आज उसी हीरे ने दोनों को कोयले के खान में झोंक दिया है। ऐश्वर्या और समृद्धि के लिए विख्यात हीरा एक पारदर्शी रत्न है। यह है तो सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ परंतु नाजुक दिलों को चुटकी में लूट लेता है। ऐतिहासिक परिपेक्ष्य में बात की जाए तो इसी हीरे के अनेक दीवाने हुए और उसी दीवानगी में सब कुछ लुटा गए। विश्व का नूर माना जाने वाला कोहिनूर लंदन से लेकर लखनऊ की छोटी छोटी गलियों में विख्यात है।शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जो कोहिनूर को पाना ना चाहेगा। परंतु कोहिनूर का इतिहास इसे बेनूरियत रूपी कुर्ता पहना देता है। दरसल कोहिनूर जहां कहीं भी गया वहां के लोगों का दिल तो अवश्य लूटा परंतु साथ में दिल वालों को भी सदा के लिए लूट लिया। कोहिनूर ने जितना ज्यादा सफर किया उतना ही ज्यादा दुनिया को तबाह भी क...

.....प्रयोग प्रशासन में?

प्रयोग शब्द अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है। इसी शब्द के माध्यम से विश्व को अनेक नए आयाम देखने को मिले। वह प्रयोग ही था जब हमने पोखरण फतह किया, वह प्रयोग ही था जब मनुष्य चांद पर गया, वह प्रयोग ही था जब एडिशन नौकरानी को कीड़ों का बना आमलेट खिला रहा था। इन सभी प्रयोगों को यदि ध्यान में रखकर किसी से पूछा जाए तो वह सफल ही कहेगा, भले ही पोखरण जैसे प्रयोगों से कितने ही इंसानों का जीवन खतरे में पड़ गया हो,भले ही एडिशन की नौकरानी बीमार पड़ गई हो। आज जब भारतीय प्रशासन में नए प्रयोग की बात कही जा रही है तो कई विद्वान इसको भी भारत के लिए सही कदम बता रहे हैं परंतु क्या वास्तव में यह प्रयोग भी पोखरण के प्रयोग की तरह अपनी कमियों को छुपा पाएगा ? यह भी एक पहेली है।                                  दरसल केंद्र सरकार नौकरशाही को लेकर एक अहम प्रयोग करने जा रही है। इस प्रयोग के जरिए लैटेरल एंट्री के माध्यम से भी लोग उच्च प्रशासनिक सेवा में जा स...

विज्ञापन: डिस्काउंट के साथ प्राइस टैग

           उदारीकरण के बाद या यूं कहें हमेशा से ही विज्ञापन का गहरा असर रहा है। बस आपके पास दर्शक होने चाहिए विज्ञापन तो चल कर आने लगता है। और शायद यही कारण है कि ज्यादा दर्शक ...