Skip to main content

केरल बाढ़ पर पाखंड क्यों?

photo-pti
आजकल सोशल मीडिया पर केरल बाढ़ को लेकर एक अलग नजारा देखने को मिल रहा है। प्रत्येक घटना की तरह केरल की इस भीषण बाढ़ में जिसने ना जाने कितने लोगों की जान छीन ली है के बावजूद भी दो गुट बन गए हैं। एक गुट केरल की इस बाढ़ में वहां के लोगों के साथ खड़ा है। वहीं दूसरा गुट अपनी एक अलग किस्म की पहचान बनाते हुए लोगों द्वारा की जा रही मदद के विरोध में खड़ा है। मदद ना करना यह एक अलग पहलू हो सकता है लेकिन जो लोग मदद के लिए  हाथ बढ़ा रहे हैं उनको रोकना एक भयावह स्थिति को प्रकट करता है, जो कि हमारे देश की एकता व अखंडता के लिए बेहतर नहीं है।

दरसल सोशल मीडिया पर केरल बाढ़ को लेकर एक अलग किस्म के किस्से गढ़े जा रहे हैं जो ना तो किसी वैज्ञानिक अवधारणा को अपने में समेटे हैं और ना ही वह तार्किक हैं। क्योंकि केरल की बाढ़ का गाय माता से क्या तात्पर्य? आप सोच रहे होंगे यह गाय माता बीच में कहां से आ गई। तो मैं आपको बताता चलूं कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैला रहे हैं कि केरल के लोग गाय का मांस खाते हैं इसलिए जो बाढ़ आई है य इसी पाप का नतीजा है।

 लोग यही नहीं रुके वह इस बाढ़ को सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से संबंधित पहलू को जोड़कर एक अलग किस्म का किस्सा भी गढ़ रहे हैं। खास बात यह भी है कि इन मनगढ़ंत बकवासों को केवल आम बेरोजगार जनता ने ही नहीं फैलाया बल्कि बड़े-बड़े धर्माचार्यों ने बाकायदा ट्वीट करके फ़ैलाया है। शायद इन मनगढ़ंत कहानियों का तर्क उस मौसम विभाग या फिर पर्यावरण विभाग के वैज्ञानिक पहलू से ज्यादा मजबूत है जिन्होंने इस बाढ़ के आने के अनेक कारण गिनाए हैं।
Kochi: People being rescued from a flood-affected region following heavy monsoon rainfall, in Kochi on Thursday, Aug 16, 2018. PTI
photo-pti

जब इस प्रकार की खबरें सोशल मीडिया पर घूम रहीं थीं। तब कुछ समय के लिए मैं भी अचंभे में था कि गाय तथा सबरीमाला मंदिर में स्त्रियों के प्रवेश से कैसे बाढ़ आ सकती है। यहां सवाल गाय या स्त्रियों के मंदिर प्रवेश व बाढ़ कैसे आई से नहीं है। बल्कि सवाल यह है कि 21वीं सदी के भारत की मनोदशा किस प्रकार की बनती जा रही है। एक युवा पीढ़ी को तैयार किया जा रहा है जो अपने को तार्किक बना ही ना पाए। उसको इतना अंधविश्वासी बनाया जा रहा है कि वह आभास ही नहीं कर पा रहा तर्क-वितर्क में।

वह समझ ही नहीं पा रहा है कि यह बाढ़ बारिश के ज्यादा होने से हुई है या नए विकास से जिन्होंने नदियों का रास्ता रोका। दरसल इन युवाओं को शायद यह बताया ही नहीं गया कि एलनीनो नाम की भी कोई चीज होती है,जिसके होने से बारिश के ज्यादा होने की संभावना बढ़ जाती है। उसको ला नीनो के भी बारे में शायद नहीं बताया गया होगा कि इससे बारिश के कम होने की संभावना बढ़ जाती है। क्योंकि यदि केरल में बाढ़ की जगह सूखा पड़ा होता तो शायद लोग उसको भी आज गाय या स्त्रियों के मंदिर प्रवेश से ही जोड़ कर देख रहे होते।

लोग अंधविश्वास के जाल में इस प्रकार जकड़े हुए हैं कि वह किसी भी प्रकार के तर्क को मानने को तैयार ही नहीं होते। हमारे एक खास मित्र हैं जिनको मैं पढ़ा लिखा समझता था। उन्होंने हमसे बात करते समय केरल की बाढ़ को अच्छा तक बता दिया। उनका तर्क गाय माता के साथ जुड़ा हुआ था कि केरल के लोग जब ऐसा करेंगे तो भुगतना तो पड़ेगा ही। हमने उनसे गाय की जगह बीफ खाने की बात बताई तो वह मानने को तैयार ही नहीं थे।

हमने न केवल केरल बल्कि गोवा उत्तर पूर्व के राज्यों के साथ-साथ कर्नाटक में भी बीफ खाने की बात बताई तो इस पर उनका शानदार जवाब था। उनका जवाब था कि अभी आप देखते जाओ यहां पर भी तबाही आएगी। लेकिन मैं भी नहीं रुका मैंने उनसे फिर पूछा कि तब तो फिर पूरा यूरोप,अमेरिका सऊदी अरब जैसे अनेक देश अब तक तबाह हो जाने चाहिए थे। इस प्रश्न पर उनका जवाब सुनकर मुझे एक सेकंड के लिए ऐसा लगा कि क्या हम सच में भारत देश के 21वीं शताब्दी के नौजवान से बात कर रहे हैं। उनका जवाब था वह भारत में थोड़े हैं।
मैंने इसके पश्चात उनसे किसी प्रकार का कोई प्रश्न नहीं किया। मैं सोचने लगा कि यदि पर्यावरण मंत्रालय और राज्य सरकार ने गाडगिल समिति की रिपोर्ट के साथ-साथ कस्तूरीरंगन समिति द्वारा जो पश्चिमी घाट से संबंधित सिफारिशें दी गई थी पूरी तरह से मान लिया होता तो शायद आज अंधविश्वास से जकड़े यह नौजवान बच गए होते हैं।
An aeriel view of floods in Kerala. Image: PTI
photo-pti

दरसल 2011 में पश्चिमी घाट से संबंधित माधव गाडगिल के नेतृत्व में एक समिति बनाई गई थी। इस समिति ने पूरे पश्चिमी घाट को ही ईएसज़ेड यानी कि इको सेंसिटिव जोन के तौर पर चिन्हित किया था। इस समिति ने कहा था कि 3 साल में प्लास्टिक बैग का चरणबद्ध तरीके से निपटान होना चाहिए तथा किसी नए विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना की भी अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

इसके साथ ही इस समिति ने सुझाव दिया था कि सार्वजनिक भूमि के निजी भूमि रूपांतरण पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध होना चाहिए। तथा बांधों, खानों, पर्यटन व आवास जैसी सभी नई परियोजनाओं के लिए संचयी प्रभाव मूल्यांकन होना चाहिए।

यदि हम इस समिति की सिफारिशों को ध्यान से देखें तो इसमें केरल की बाढ़ को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय दिखते नजर आएंगे। परंतु अफसोस कि इस समिति की सिफारिशों को नहीं लागू किया गया। यहां तक कि न्यायालय को भी सरकार को दिशा-निर्देश देना पड़ा और बाद में इस निर्देश के कारण एक नई समिति गठित कर दी गई जो की कस्तूरीरंगन के नेतृत्व में बनी। इस समिति ने गाडगिल द्वारा दिए गए कुछ सुझाव को बदलते हुए लगभग समान बात ही कही।

कस्तूरीरंगन समिति ने 2013 में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी और खास बात यह रही कि सरकार ने इस समिति की सभी सिफारिशों को मान भी लिया था लेकिन कुछ बदलाव के साथ।

अब जबकि इन दोनों समितियों में बाढ़ को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय थे तब भी केरल की बाढ़ को क्यों नहीं रोक पाया गया यह भी एक बड़ा प्रश्न है। तो क्या सरकार यह देखने में नाकाम साबित हुई है कि कौन सी गतिविधियां शुरू हुई हैं और कौन सी नहीं। यहां पर केवल सरकार को दोष देना भी उचित नहीं क्योंकि कहीं ना कहीं इस त्रासदी के लिए हम और आप भी जिम्मेदार हैं। शायद हम विकास कि इस अंधाधुंध दौड़ में यह भूल रहे हैं कि पर्यावरण के लिए हमारी और आपकी भी कुछ जिम्मेदारी है।

Comments

  1. सारगर्भित एवं विचारणीय लेख. समाज के दोहरे चरित्र से अब समाज ही दुखी है.
    किसी भी वाद या विचारधारा से बड़ी है मानवतावादी सोच.
    हम तनिक ठिठककर सोचें तो सही कि आज कहाँ आ गये हैं?

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार आपका रविन्द्र जी

      Delete
  2. very well written. touches a few very important points about our reactions as citizens. it is quite sad that instead of uniting for the cause we are actually delving in mindless debates. this could have been a perfect time for us to show the world what India can be in times of disaster; instead we have made a mockery of the entire scene.

    ReplyDelete
  3. Thanks for sharing and highlighted the current situation in Kerala. Indian people must have to use their brain. What benefits are remaining there to educated these people.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you..
      How Indian people's use mind.. they totally hizak by our some people.
      I think education is the way to change their mind set.

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मृतक का बैंक में जमा पैसा कैसे जानें?

आर्थिक नीतियों के बदलाव के पश्चात बैंकिंग प्रणाली कहीं ना कहीं हमारे लिए अति आवश्यक हो गई है। इसी बैंकिंग प्रणाली को लेकर तब कई सारे प्रश्न दिमाक में उठते हैं जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है। जैसे मृत्यु के पश्चात बैंक खाते का क्या होता है ? क्या पैसा बैंक का हो जाता है? क्या बैंक उस पैसे को व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को दे देता है? या फिर उसको किसी फंड में जमा कर दिया जाता है? दरअसल यह पैसा उसी अकाउंट में पड़ा रहता है और एक लंबे समय अंतराल के पश्चात ऐसे अकाउंट को निष्क्रिय घोषित कर दिया जाता है। कुछ दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट सामने आई जिसके अनुसार बैंकों में हजारों करोड़ रुपए ऐसे पड़े हैं जिनका कोई दावेदार ही नहीं है। ऐसा उन स्थितियों में होता है जब किसी खाता धारक की मृत्यु हो जाती है या फिर किसी के बहुत से बैंकों में खाते होते हैं। मौत होने की स्थिति में नॉमिनी पैसों के लिए दावा तो कर सकता है लेकिन कई बार नॉमिनी को खाते के बारे में जानकारी ही नहीं होती है। और यदि जानकारी होती भी है तो कुछ दस्तावेजों की कमी के वजह से भी दावा नहीं हो पाता है।भारतीय रिज...

कठुआ और उन्नाव बनाम समाज

मां मैं जा रही हूं..... शायद आसिफा के यही आखरी शब्द होंगे जब वह अपने घोड़ों को लेकर जंगल की ओर चराने के लिए गई होगी। कौन जानता था कि अब वह कभी भी लौट के नहीं आएगी? कौन जानता था कि उसके साथ एक पवित्र जगह पर इतना जघन्य अपराध किया जाएगा? एक 8 साल की मासूम बच्ची जिसको अभी अपना बायां और दायां हाथ तक पता नहीं था उसके साथ 8 दिनों तक एक पवित्र जगह पर ऐसा खेल खेला गया कि पूरी मानवता ही शर्मशार हो गई। वह मर ही गई थी लेकिन अभी कुछ बाकी था। अभी वह पुलिसवाला अपनी हवस को मिटाना चाहता था... रुको रुको अभी मारना नहीं मुझे भी हवस बुझानी है। यह खेल ही था जिसमें कुछ दरिंदे थे और एक मासूम बच्ची। जाहिर है कठुआ की खबर जैसे ही देश में फैली वह लोगों के रोंगटे खड़े कर गई। लेकिन इसके बाद भी कुछ तथाकथित हिंदुत्ववादी लोग उन दरिन्दों के  बचाव में  सड़कों पर उतर आए जिन्होंने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ ड्रग्स देकर बलात्कार किया। शायद वह उस बच्ची में धर्म तलाश कर रहे थे जो अभी मंदिर मस्जिद को ही सही मायने में नहीं पहचान पायी थी। पहचानती भी कैसे अभी तो वह वोट देने के काबिल भी नहीं हुई थी। मैंने भी जब खबर देख...

झूठा लोकतंत्र ही सही लेकिन लोकतंत्र तो है।

झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो , सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो । राहत इंदौरी की यह पंक्तियां भला कौन भूल सकता है। और खासकर आज के दौर में तो बिल्कुल ही नहीं जब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आदि  सभी पहलू  अपने नैतिकता नामक वस्त्र को छोड़ रहे हैं। यदि हम राहत इंदौरी की इन पंक्तियों को भारतीय राजनीति और भारतीय नेताओं से जोड़ दें तो किसी को अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए। वैसे तो राजनीति में झूठ एक कारगर हथियार होता है लेकिन भारतीय राजनीति के मामले में यह परमाणु हथियार का काम करता है। यदि भारतीय राजनीति के इतिहास की बात करें तो प्राचीन काल में हम जा सकते हैं लेकिन फिलहाल स्वतंत्रता आंदोलन के पश्चात की राजनीति को ही देखने का प्रयास करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन से ही उभरी जो की नैतिकता से ओतप्रोत थी । जाहिर है आगाज बहुत बेहतरीन हुआ परंतु जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता गया नए नए रास्ते निकलने लगे चुनाव जीतने के। इन तरीकों में राजनेताओं को सबसे ज्यादा जो तरीका भाया वह है झूठ का। राजनीति शास्त्र को जब हम एक विषय के रूप में पढ़ते हैं तो उसमें कई सारे उपविषय होते हैं जिनमे...

खेल अंको का !

वर्तमान में पूरा विश्व एक भागदौड़ भरी व्यवस्था में जकड़ता चला जा रहा है। सभी चाहते हैं कि वह जल्दी से जल्दी तरक्की कर अपना जीवन उच्च पैमाने पर स्थापित कर लें। यह उच्च पैमाना शायद ही किसी के लिए नैतिकता, परोपकार, या सामाजिक पहलू के इर्द-गिर्द घूमता हो क्योंकि वर्तमान वातावरण को देखते हुए यही लग रहा है कि सभी डेटा के पैमाने पर ही अपने को ऊंचा स्थापित करना चाहते हैं। इसमें कोई अपने Facebook फॉलोवर्स बढ़ाना चाहता है तो कोई लाइक,कमेंट बढ़ने पर ही खुश हो जाता है। यह सब व्यवस्था जो चल रही है वह कोई नई नहीं है बस साधन और तरीके बदल गए हैं। बचपन की वह घटना भी एक डेटा रूपी ही खेल था जब पहली बॉल पर आउट होने वाली बॉल को ट्राई बॉल बना कर 1 ओवर के डेटा को 6 की जगह 7 कर देते थे। हम उसको हमेशा खेल-खेल में ही लेते रहे हैं। अब यही खेल यदि कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर हमारी सरकारें भी करने लगी हैं तो भला हमें बुरा क्यों लगना चाहिए। एक खेल ही तो है जिसमें जीरो और दशमलव के इधर-उधर होने से करोड़ों लोगों के जीवन यापन पर प्रभाव पड़ता है। इसी को देखते हुए सरकार भी अब ट्राई बॉल का मजा लेना चाह रही है। वह भी देखन...

PNB घोटाला और नीरव वापसी का जुमला

ब्रिटिश राज से जब हम आजाद भारत में प्रवेश हुए तब समानता रूपी अवधारणा प्रमुख थी। इसी अवधारणा को आधार बनाते हुए हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान के भाग तीन में मूल अधिकार के तहत सबको समानता प्रदान करने का प्रयास किया। सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व कानूनी रूपी समानता की बात राजनेता से लेकर न्यायाधीशों की जुबान पर रहती है। परंतु जमीनी हकीकत में स्थिति अत्यंत भिन्न प्रकार से देखने को मिलती है। जब कोई साधारण व्यक्ति किसी बैंक से लोन लेने का प्रयास करता है तो उसको प्रारंभिक स्थिति से लेकर लोन प्राप्त होने की स्थिति के बाद तक अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। बैंक मैनेजर से लेकर बैंक के चपरासी तक उस व्यक्ति को निचोड़ने में लग जाते हैं। बमुश्किल ही सही यदि लोन किसी प्रकार पास भी हो गया तो उसके पश्चात व्यक्ति का जीवन दोहरे डर में प्रारंभ हो जाता है। एक डर बैंक के पैसे को लौटाने का, जो व्यक्ति के जगने के साथ-साथ उसके नींद तक में समा जाता है और दूसरा डर व्यक्ति को सामाजिक तौर पर तोड़ने का काम प्रारम्भ कर देता है। डर हो भी क्यों ना क्योंकि 6 महीने के अंदर बैंक के कर्मचारी बीस हजार र...

हीरे का डर?

हीरे की तमन्ना लिए लोग ना जाने कितना चिंतन कर डालते होंगे क्योंकि हीरे की कुछ पहचान ही ऐसी है। कहते हैं कि हीरा अर्श से फर्श पर फेंकने में भी देरी नहीं करता। यह बात भले ही असहज लगे पर इतिहास के पन्नों में हीरा सबसे खतरनाक खलनायक रहा है। कल तक नीरव मोदी और मेहुल चोकसी हीरे का पर्याय हुआ करते थे परंतु आज उसी हीरे ने दोनों को कोयले के खान में झोंक दिया है। ऐश्वर्या और समृद्धि के लिए विख्यात हीरा एक पारदर्शी रत्न है। यह है तो सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ परंतु नाजुक दिलों को चुटकी में लूट लेता है। ऐतिहासिक परिपेक्ष्य में बात की जाए तो इसी हीरे के अनेक दीवाने हुए और उसी दीवानगी में सब कुछ लुटा गए। विश्व का नूर माना जाने वाला कोहिनूर लंदन से लेकर लखनऊ की छोटी छोटी गलियों में विख्यात है।शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जो कोहिनूर को पाना ना चाहेगा। परंतु कोहिनूर का इतिहास इसे बेनूरियत रूपी कुर्ता पहना देता है। दरसल कोहिनूर जहां कहीं भी गया वहां के लोगों का दिल तो अवश्य लूटा परंतु साथ में दिल वालों को भी सदा के लिए लूट लिया। कोहिनूर ने जितना ज्यादा सफर किया उतना ही ज्यादा दुनिया को तबाह भी क...

करणी सेना और सांप्रदायिक आतंकवाद

कहने के लिए तो देश में लोकतंत्र और संविधान के निर्देशानुसार शासन व्यवस्था चलाई जा रही है। परंतु समाज में व्याप्त कुछ ऐसे सांप्रदायिक तत्व अपना मुंह ऊपर उठाए खड़े रहते है...

.....प्रयोग प्रशासन में?

प्रयोग शब्द अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है। इसी शब्द के माध्यम से विश्व को अनेक नए आयाम देखने को मिले। वह प्रयोग ही था जब हमने पोखरण फतह किया, वह प्रयोग ही था जब मनुष्य चांद पर गया, वह प्रयोग ही था जब एडिशन नौकरानी को कीड़ों का बना आमलेट खिला रहा था। इन सभी प्रयोगों को यदि ध्यान में रखकर किसी से पूछा जाए तो वह सफल ही कहेगा, भले ही पोखरण जैसे प्रयोगों से कितने ही इंसानों का जीवन खतरे में पड़ गया हो,भले ही एडिशन की नौकरानी बीमार पड़ गई हो। आज जब भारतीय प्रशासन में नए प्रयोग की बात कही जा रही है तो कई विद्वान इसको भी भारत के लिए सही कदम बता रहे हैं परंतु क्या वास्तव में यह प्रयोग भी पोखरण के प्रयोग की तरह अपनी कमियों को छुपा पाएगा ? यह भी एक पहेली है।                                  दरसल केंद्र सरकार नौकरशाही को लेकर एक अहम प्रयोग करने जा रही है। इस प्रयोग के जरिए लैटेरल एंट्री के माध्यम से भी लोग उच्च प्रशासनिक सेवा में जा स...

बारिश का बदलता स्वरूप।

यदि आप एक किसान की बात करेंगे तो उसके लिए जितनी आवश्यकता खाद्य पदार्थों ,बीजों की है उतनी ही आवश्यकता पानी की भी है। वर्तमान में जब तकनीकी इतनी आगे बढ़ गई है तब भी बिना अच्छे मानसून के ना केवल खेती-बाड़ी में बल्कि देश की जीडीपी में भी सकारात्मक प्रभाव देखनो को नहीं मिल सकता। देश की भौगोलिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग मानसून की आवश्यकता होती है ।किसी भी देश की भौगोलिक स्थिति ही वहाँ की सामाजिक ,आर्थिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक व्यवस्था की स्थिति तय करती है। वर्तमान में जब मानसून में परिवर्तन देखने को मिल रहा है तो जाहिर है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक ,राजनीतिक परिवर्तन भी देखने को मिलेंगे।                    आई आई टी बॉम्बे की एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि 1917 से 2013 के बीच जहाँ वर्षा की मात्रा में राजस्थान में 9:00 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है वहीं गुजरात में इसमें 26.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस रिपोर्ट  के पश्चात एक अमेरिकी शोध...

पेड न्यूज़:कागज की कश्ती में

              पेड़ न्यूज़: कागज की कश्ती में वर्ष 2009, 2014 व 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिस तरह मीडिया कर्मी और अखबारों और चैनलों के विज्ञापन विभाग के लोग रेट लिस्ट लेकर पार्ट...